सोशल मीडिया पर बच्चों की फोटो डालते हैं? हो जाएं सतर्क, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
2 hours ago
Social Media Safety Tips: आपने देखा होगा कई लोग सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की तस्वीर शेयर कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी पोस्ट बच्चों की सुरक्षा के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है. इसी चीज को लेकर असम पुलिस ने अहम एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने स्कूलों, माता-पिता और संस्थानों से अपील की है कि वह बच्चों की फोटो, नाम, क्लास, लोकेशन और बिकी की पर्सनल जानकारी सोशल मीडिया पर डालते समय बेहद सावधानी बरतें. बता दें कि पुलिस का कहना है कि अगर यह तस्वीरें साइबर अपराधी के हाथ लग गई तो इसका गलत उपयोग किया जा सकता है. इसलिए बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सोशल मीडियापर डालने से बचना चाहिए. दो महीने पहले की ट्रेन टिकट बुकिंग कब खुलती है? जान लें सही समय और पूरी डिटेल आखिर क्यों जारी की गई ये एडवाइजरी? असम पुलिस के मुताबिक, इंटरनेट पर मौजूद छोटे बच्चों की फोटो और पर्सनल जानकारी का गलत लोगों तक पहुंच सकती है. साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी का उपयोग अपने फायदे के लिए करते हैं और यह बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इससे बच्चों की पहचान चोरी होने, ऑनलाइन परेशान किए जाने और अन्य साइबर गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए ऑनलाइन सुरक्षा को कभी भी आम समझना नहीं चाहिए. Posting children’s photos online and sharing too much information can increase cyber risks.Assam Police has issued an advisory highlighting the importance of child cyber safety and encouraging schools, parents & institutions to be mindful about information shared online. pic.twitter.com/yyXYqDulVg — CyberDost I4C (@Cyberdost) June 6, 2026 किन जानकारियों को शेयर करने से बचें? पुलिस ने साफ कहा कि बच्चों से जुड़ी ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए, जिससे उनकी पहचान काफी आसानी से की जा सके. जैसे बच्चे का नाम, स्कूल, क्लास, लोकेशन, इन सभी छोटी-छोटी जानकारियां साइबर अपराधियों के लिए मददगार हो सकती हैं. इस एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि अब AI तकनीक की मदद से तस्वीरों में बदलाव काफी आसानी से किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालेंगे तो उसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यहीं सभी कारण है कि पुलिस लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है. फिशिंग से लेकर सिम स्वैपिंग तक... डिजिटल बैंकिंग के ये 5 खतरे खाली कर सकते हैं आपका खाता
Click here to Read more