Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    T20 World Cup 2026: पहले मैच में रिकॉर्ड्स की बारिश, टूटे 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड; इंग्लैंड ने श्रीलंका को बुरी तरह रौंदा

    16 hours ago

    1

    0

    महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हुई है, जहां टूर्नामेंट के सबसे पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हरा दिया है. डैनी वायट हॉज ने इंग्लैंड के लिए नाबाद 105 रनों की मैच विजेता पारी खेली. उनकी शतकीय पारी के दम पर अंग्रेजों की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बना डाले थे, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई श्रीलंकाई टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती रही और निर्धारित 20 ओवरों में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से फ्रेया कैम्प ने 4 ओवरों में केवल 22 रन देकर चार विकेट चटकाए. इंग्लैंड के इस धमाकेदार प्रदर्शन और श्रीलंका की रिकॉर्ड हार से टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं. पहले मैच में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड महिला टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर- इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 219 रन बनाए. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भी यह कीर्तिमान इंग्लैंड के ही नाम था, जिसने 2023 के विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन बनए थे. सबसे ज्यादा टी20 शतक- महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में डैनी वायट इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. यह उनका कुल तीसरा शतक रहा. ऐसा पहला देश बना इंग्लैंड- इंग्लैंड ऐसा पहला देश बन गया है, जिसके 2 खिलाड़ियों ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाई हो. डैनी वायट हॉज से पहले हीदर नाइट भी विश्व कप में शतक लगा चुकी हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के एक-एक खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप में शतक लगाया है. यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर डेब्यू पर सबसे बढ़िया आंकड़े- फ्रेया कैम्प ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू किया और 22 रन देकर 4 विकेट लिए. वर्ल्ड कप डेब्यू पर सबसे बढ़िया गेंदबाजी आंकड़ों के लिहाज से कैम्प दूसरे नंबर पर आ गई हैं. पहले नंबर पर इंग्लैंड की ही डैनी वायट हॉज हैं, जिन्होंने 2010 में अपने डेब्यू पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप- श्रीलंका के खिलाफ एमी जोन्स और डैनी वायट ने पहले विकेट के लिए 135 रनों की पार्टनरशिप की. यह टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप है. यह भी पढ़ें: Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs AFG: क्या विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में खेलेंगे? यहां जानें
    Next Article
    भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह? जानें सबकुछ

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment