टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड किसके नाम? देखें टॉप-5 लिस्ट
7 hours ago
सभी क्रिकेट फैंस जानते हैं कि युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे. 36 रनों का ये महंगा ओवर ब्रॉड कभी नहीं भूल सकते, उनकी हर गेंद को युवी ने बॉउंड्री पार भेजा था. हालांकि आपको जानकारी हैरानी होगी कि टी20 इंटरनेशनल में ये सबसे महंगा ओवर नहीं है, बल्कि इससे भी ज्यादा रन कोई गेंदबाज अपने एक ही ओवर में लुटा चुका है. हालांकि इस अनचाहे रिकॉर्ड के टॉप-5 में ब्रॉड का नाम है. T20I में सबसे महंगा ओवर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड वानुअतु देश के गेंदबाज Nalin Nipiko के नाम है. उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ईस्ट एशिया-पैसिफिक रीजन क्वालीफायर में सामोआ के खिलाफ एक ओवर में 39 रन दिए थे. इस ओवर में सामोआ के बल्लेबाज Darius Visser ने 36 रन बनाए थे, 3 रन अतिरिक्त के मिले थे. उन्होंने पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े. चौथी गेंद नो बॉल हो गई. चौथी लीगल डिलीवरी पर उन्होंने फिर छक्का जड़ा, पांचवीं गेंद डॉट हो गई. Nalin Nipiko ने छठी गेंद नो बॉल फेंक दी, अगली गेंद फिर नो बॉल हो गई जिस पर Darius ने छक्का जड़ा. अंतिम लीगल डिलीवरी पर बल्लेबाज ने एक और छक्का लगाया था. इस तरह इस ओवर में कुल 39 रन बने थे. यह भी पढ़ें- ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, जो रूट से छिना नंबर-1 का ताज दूसरे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड हालांकि 2024 से पहले 17 सालों तक ये अनचाहा रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम ही था, उन्होंने युवराज सिंह के सामने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में 36 रन लुटाए थे. युवी ने इस ओवर में 6 छक्के जड़े थे, जिसमें उन्होंने 12 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. ये अभी भी टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी अगले सुपरस्टार, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़; फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाज 39- नलिन निपीको (वानुअतु) बनाम सामोआ, 2004 36- स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) बनाम भारत, 2007 36- अकिला धनंजय (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, 2021 36- करीम जनत (अफगानिस्तान) बनाम भारत, 2024 36- कामरान खान (कतर) बनाम नेपाल, 2024
Click here to Read more

.jpeg)
