Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Fact Check: क्या माहिरा शर्मा से शादी करने वाले हैं मोहम्मद सिराज? जानें वायरल दावें की सच्चाई

    7 hours ago

    1

    0

    कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के बीच रिश्ते रहे हैं, कई तो शादी भी कर चुके हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसी जोड़ियों में सबसे फेमस है. जब कभी क्रिकेट और मनोरंजन जगत के बीच रिश्ते की खबर होती है तो ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलती है, जैसे IPL 2026 के दौरान अर्शदीप सिंह का नाम समरीन कौर से जुड़ा. कुछ समय पहले मोहम्मद सिराज का नाम माहिरा शर्मा के साथ जुड़ा, हालांकि अब एक पोस्ट में यहां तक दावा कर दिया गया कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं. मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. BCCI ने स्क्वॉड में उन्हें शामिल किया था, लेकिन उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल करते हुए बताया गया कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें बाहर किया गया है. बोर्ड ने बताया कि टीम प्रबंधन और मेडिकल टीम के बीच हुई चर्चा के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर ये फैसला लिया गया. क्या इस बीच सिराज शादी करने जा रहे हैं? 🚨 WEDDING BELLS FOR SIRAJ & MAHIRA 🚨Mohammed Siraj and Mahira Sharma are reportedly set to tie the knot in the last week of June.A new chapter could soon begin for the couple ❤️✨ pic.twitter.com/2Ut6b3jJPs — Mufahal Wobra (@mufatnal_wohraa) June 10, 2026 यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी अगले सुपरस्टार, सेल्फी के लिए उमड़ी भीड़; फैंस ने बाकी खिलाड़ियों को किया इग्नोर क्या है सच्चाई वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा जून के आखिरी हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी कई समय तक बनी रही थी, लेकिन माहिरा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं, उनका नाम क्रिकेटर से जोड़ा जाता है. जबकि सिराज ने भी ऐसी अफवाहों को सिरे से खारिज किया था. मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा की शादी को लेकर किया जा रहा दावा झूठा है. यह भी पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड किसके नाम? देखें टॉप-5 लिस्ट मोहम्मद सिराज को अभी BCCI ने आराम दिया है. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 विनिंग टीम का हिस्सा थे, इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए IPL 2026 में सभी मैच खेले. इसके बाद वह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में खेले थे.
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौन हैं टीम इंडिया में आईं भारती फूलमाली, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा? महिला होने पर किया जा रहा शक
    Next Article
    टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड किसके नाम? देखें टॉप-5 लिस्ट

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment