Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज; अफगानिस्तान-ए ने 24 ओवर में 166 रन बनाए:38 ओवर में 294 रन का टारगेट; इंडिया-ए के लिए प्रभसिमरन, गायकवाड और तिलक की फिफ्टी

    15 hours ago

    1

    0

    इंडिया-ए ने ट्राई नेशन वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान-ए को 350 रन का टारगेट दिया है। जिसे बारिश के कारण रिवाइज करके 38 ओवर में 294 रन कर दिया गया। गुरुवार को दांबुला में अफगानी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इंडिया-ए ने 49 ओवर में 9 विकेट पर 349 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान-ए ने 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं। कप्तान इमरान मीर और बहीर शाह क्रीज पर हैं। हसन इसाखिल 34 और खालिद तनिवाल 2 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बॉलर्स फ्रेंडली कंडीशंस में प्रभसिमरन सिंह के साथ तेजी से रन बनाए। दोनों ने 43 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। वैभव 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद प्रियांश आर्या (8 रन) भी जल्दी आउट हो गए। आयुष बडोनी तो खाता भी नहीं खोल सके। 3 भारतीय बैटर्स ने फिफ्टी लगाई भारतीय टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84 रन), ऋतुराज गायकवाड (66 रन) और तिलक वर्मा (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 विकेट झटके। फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट कप्तान इमरान मीर को मिला। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shardul Pandit Calls Out ‘INR 370 Biryani Mindset’ Among Indian Men, Reacts to Vile Hate Comment About His Late Mother (Watch Video)
    Next Article
    केरल के जंगलों में मिली नई मछली, जानिए कैसे दशकों तक वैज्ञानिकों की आंखों में धूल झोंकती रही ये प्रजाति

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment