Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज- प्रभसिमरन सिंह 84 रन बनाकर आउट:14 चौके लगाए; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 172/3

    9 hours ago

    1

    0

    श्रीलंका में चल रही ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया-ए ने 24 ओवर में 3 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। प्रभसिमरन सिंह 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें इमरान मीर ने विकेटकीपर मोहम्मद इशाक के हाथों कैच कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Quote of the day by Lady Gaga
    Next Article
    Iran War Live News: UN में जहाजों पर हमले से भड़का भारत, कुवैत ने एयरस्पेस खोला

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment