ट्रम्प बोले-ईरान ने भारतीय जहाजों पर हमले की कोशिश की:हमने नाकाम किया, उन्हें अपनी हरकतें सुधारनी चाहिए
16 hours ago
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान ने कल रात होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इसे नाकाम कर दिया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान को अपनी हरकतें जल्द से जल्द सुधारनी चाहिए। उन्होंने समझौते की शर्तें लीक करने को लेकर भी ईरान की आलोचना की। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की तरफ से मीडिया में जो खबरें और दावे किए गए हैं, वे उस समझौते से मेल नहीं खाते जिस पर दोनों देश तैयार हुए हैं ट्रम्प का आरोप है कि ईरान ने मीडिया में गलत जानकारी दी है और यह दिखाने की कोशिश की है कि समझौता उसकी शर्तों पर हुआ है, जबकि हकीकत कुछ और है। हालांकि ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया कि ईरान ने आखिर कौन-सी शर्तें लीक की थीं या मीडिया में क्या जानकारी दी गई थी। इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नई डील को मंजूरी कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते पर इसी सप्ताह यूरोप में साइन हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी इसमें शामिल होंगे। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

.png)
