Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्रम्प बोले- ईरान से रविवार को शांति समझौता होगा:उसे कोई पैसा भी नहीं देंगे, डील के बाद होर्मुज सभी के लिए खुल जाएगा

    19 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिका ईरान को कोई पैसा नहीं देगा। उन्होंने ओबामा प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसने ईरान को अरबों डॉलर दिए थे, जिनमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल थे। ट्रम्प ने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद अमेरिका ईरान का न्यूक्लियर डस्ट निकालकर तबाह करेगा। उनके मुताबिक, यह काम ईरान में या अमेरिका में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भविष्य में ईरान और पूरे मिडिल ईस्ट के साथ बेहतर संबंध चाहता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shubman Gill`s 84-run knock helps Team India secure win over Afghanistan
    Next Article
    ईरान से कल साइन होगी और खुल जाएगा होर्मुज, डोनाल्ड ट्रंप का दावा

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment