Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    टाटा ट्रस्ट की महाबैठक: टाटा संस IPO, चेयरमैन के कार्यकाल और घाटे के बिजनेस पर फैसलों पर लगेगी मुहर!

    6 hours ago

    1

    0

    Tata Trust Meeting Today: 8 जून (सोमवार) को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट की एक अहम बैठक होने वाली है. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) के निधन के बाद और हालिया कानूनी विवादों के बीच हो रही इस बैठक पर पूरे कॉर्पोरेट वर्ल्ड की निगाहें टिकी हुई हैं. इस बैठक में कई बड़े मुद्दों पर चर्चाएं हो सकती हैं और फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर बड़ा असर पड़ सकता है. टाटा संस की लिस्टिंग पर चर्चा आज होने वाली बैठक में टाटा संस के शेयर बाजार में कदम रखने के विषय पर बात छिड़ सकती है. रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार, टाटा संस को 'अपर लेयर NBFC' के तहत शेयर बाजार में लिस्ट होना अनिवार्य है. अगर बैठक में लिस्टिंग को मंजूरी मिलती है, तो यह देश के कॉर्पोरेट इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे प्रतीक्षित आईपीओ साबित हो सकता है. एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल टाटा ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल को सीधे साल 2032 तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. अगर इसे भी मंजूरी मिल जाती है, तो इससे पता चलेगा कि ट्रस्ट को मौजूदा लीडरशिप पर पूरा भरोसा है. इससे पहले टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख नोएल टाटा यह साफ कह चुके हैं कि जब तक घाटे वाले बिजनेस के टर्नअराउंड प्लान और लिस्टिंग जैसे मुद्दों का पूरी तरह से समाधान नहीं हो जाता, तब तक चेयरमैन के कार्यकाल को बढ़ाने पर चर्चा करना जल्दबाजी होगी इसलिए हो सकता है कि आज सिर्फ इसकी समीक्षा की जाए या टालमटोल की भी स्थिति रह सकती है. घाटे में चल रही बिजनेस की समीक्षा ट्रस्टियों के सामने टाटा ग्रुप के तीन सबसे बड़े और लंबे समय से घाटे में चल रहे वेंचर्स- Air India, Tata Neu और Tata Electronics के CEOs अपने बिजनेस प्लान और फंडिंग की आवश्यकताओं पर अपनी बात रख सकते हैं. बीते 26 मई को टाटा संस के बोर्ड ने टाटा ग्रुप की नुकसान में चल रहीं कुछ और कंपनियों- एयर इंडिया, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा डिजिटल, तेजस नेटवर्क्स और अग्रटास - से बिजनेस प्लान लेने के लिए बैठक की. इस दौरान तीन व्यवसायों - एयर इंडिया, टाटा डिजिटल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स - के CEO ने अगले तीन वर्षों के लिए परफॉर्मेंस अनुमानों के साथ टर्नअराउंड प्लान पेश किए. समय की कमी के कारण तेजस नेटवर्क्स और अग्रटास प्रेजेंटेशन नहीं दे सके. एक्सपर्ट्स का कहना है कि SRTT की बैठकें बुलाने की क्षमता पर लगी रोक के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सकता है इसलिए टाटा ट्रस्ट्स के वाइस चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन का बोर्ड में बने रहना, टाटा संस में ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर और टाटा संस की लिस्टिंग जैसे मुद्दे अनसुलझे रहने की संभावना है, हालांकि इन पर चर्चा हो सकती है. 8 जून की बैठक के बाद 12 जून को टाटा संस की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें टाटा संस की लिस्टिंग और चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति पर चर्चा हो सकती है. चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होगा. क्या है कानूनी विवाद? हाल ही में विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई. इसमें जनवरी 1989 में नवाजबाई रतन टाटा ट्रस्ट (NRTT) से स्वर्गीय नवल एच. टाटा को टाटा संस के 833 शेयरों के ट्रांसफर की जांच की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता सुरेश तुलसीराम पाटिलखेड़े (जिनका प्रतिनिधित्व वकील कात्यायनी अग्रवाल कर रही हैं) नाम के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 18 जनवरी, 1989 को 'नवजबाई रतन टाटा ट्रस्ट' से टाटा संस के 833 इक्विटी शेयर दिवंगत नवल एच. टाटा (रतन टाटा के पिता और नोएल टाटा के दादा) को ट्रांसफर किए गए थे. याचिकाकर्ता का दावा है कि यह ट्रांसफर बिना उचित अथॉरिटी और बिना वैध कानूनी दस्तावेजों के किया गया, जो पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का उल्लंघन है. याचिकाकर्ता ने इस ट्रांजैक्शन की वैधता पर सवाल उठाते हुए इस पर रेगुलेटरी दखल की मांग की है. शिकायत में इस मामले से जुड़ी चर्चाओं में नोएल टाटा की भागीदारी पर भी चिंता जताई गई है. तर्क यह है कि वह उन उत्तराधिकारियों में से एक हैं जिन्हें आखिरकार ये शेयर मिले थे. हालांकि, ट्रस्ट ने इन आरोपों को निराधार बताया है. ये भी पढ़ें: Bank Holiday: इस हफ्ते बैंक जाकर निपटाना है कोई काम? ठहरिए! ब्रांच विजिट करने से पहले देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    Share Market: हफ्ते के पहले दिन क्रैश हुआ शेयर मार्केट, 800 से ज्यादा अंक फिसला सेंसेक्स; निफ्टी भी 286 अंक नीचे
    Next Article
    iPhone 18 Pro Specifications, Features and Price in India; Know All Latest Leaks

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment