ट्विशा केस- गिरिबाला की अब कभी भी गिरफ्तारी:CBI पूछताछ कर रही; 3D कैमरे से घर के विजुअल रिकॉर्ड किए जा रहे
2 weeks ago
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात 17 पन्नों का आदेश जारी किया। कोर्ट ने कहा- मामले की गंभीरता, सबूत और जांच की स्थिति को देखते हुए आरोपी पक्ष को राहत देना उचित नहीं था। कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने केस डायरी और साक्ष्यों का सही तरीके से परीक्षण नहीं किया। डेडबॉडी पर चोटों के कई निशान थे, जिनका आरोपी पक्ष संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गिरिबाला सिंह के घर सीबीआई की टीम पहुंची। फिलहाल, अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। CBI गिरिबाला को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। सीबीआई की टीम ने गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला 3D कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की हाइट नापने के साथ पूरे घर की 360 डिग्री एंगल पर रिकॉर्डिंग की जा रही है। देखिए, तीन तस्वीरें… समर्थ 29 मई तक सीबीआई रिमांड में इससे पहले मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह को अदालत में पेश करने के बाद सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कोर्ट ने उसे 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर भेजा है। इसके बाद एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही है। 12 मई की रात हुई थी ट्विशा की मौत 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 24 मई को भोपाल AIIMS में दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा की डेड बॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया। भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी थी। मामले के मिनट टु मिनट अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए….
Click here to Read more
