Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    टॉय कार से निकलकर तार बच्चे की आंख में घुसा:घर में खेलते समय हादसा, पिता ने एक दिन पहले 250 रुपए में दिलाई थी

    3 weeks ago

    1

    0

    खेलते समय टॉय कार से तार निकलकर 8 साल के बच्चे की आंख में घुस गया। दर्द से बच्चा छटपटाने लगा। उसकी चीख सुनकर पेरेंट्स दौड़े। बच्चे की आंख में घुसकर तार बाहर की तरफ लटक रहा था। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यह पूरा मामला पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी का है। घटना के बाद की PHOTOS…. घर में खेलते समय हुआ हादसा इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले बलवीर सिंह का बेटा कुलदीप (8) बुधवार देर शाम घर में रिमोट वाली कार (खिलौना) से खेल रहा था। अचानक कार का तार झटके से निकला और सीधे मासूम की आंख में जा घुसा। तार पुतली के नीचे फंसकर लटक गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े दस बजे उसे बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। बलवीर सिंह ने बताया- बेटे की जिद पर बुधवार को ही 250 रुपए में रिमोट कार खरीदकर दी थी। डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला तार बांगड़ हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल नागर ने बताया- बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। सूचना मिलने पर डॉ. सुभाष सैनी, डॉ. रिया और डॉ. अंकिता की टीम ने आंख में फंसे तार को सफलतापूर्वक निकाल दिया। बच्चे को गुरुवार सुबह दोबारा जांच के लिए बुलाया गया था। उसकी आंख सुरक्षित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 साल में हो गए 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे; क्यों रियल लाइफ सिंघम बुलाते हैं लोग?
    Next Article
    ‘एसवी एल्वरसबर्ग’ पहली बार ‘बुंदेसलीगा’ के लिए क्वालिफाई:1907 में बना एल्वरसबर्ग जर्मन लीग में खेलने वाला सबसे छोटा और कुल 59वां क्लब बनेगा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment