Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    देश के 10 राज्यों में अगले 7 दिन तेज गर्मी:MP-राजस्थान समेत 6 राज्यों में पारा 46°C पार; UP के बांदा में तापमान 47.6°C

    3 weeks ago

    1

    0

    उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तापमान 45°C के करीब और उससे ज्यादा पहुंच चुका है। 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर रहेगा। रातें भी गर्म रहेंगी। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से भी ज्यादा रहा। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा, यहां तापमान 47.6°C रहा। पंजाब के बठिंडा में 47°C, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5°C, हरियाणा के सिरसा में 46.2°C, राजस्थान के चित्तौड़गढ़-पिलानी में 46.2°C तापमान रहा। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर और दक्षिणी इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में हीटवेव का असर रहेगा। औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 20 मई: 21 मई: देशभर में मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल…. मध्य प्रदेश: MP के 22 शहरों में पारा 44 डिग्री पार, खजुराहो में टेम्परेचर रिकॉर्ड 46.8°C मध्य प्रदेश में तेज गर्मी जारी है। सोमवार को खजुराहो में अधिकतम पारा 46.8°C पहुंचा, नौगांव में 46°C रहा। इससे पहले 29 अप्रैल 1993 को पारा खुजराहो में तापमान 46.9°C रहा था। प्रदेश के 22 शहर ऐसे रहे, जहां सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: बांदा फिर देश में सबसे गर्म, पारा 47.6°C: 39 जिलों में लू का अलर्ट, काशी-आगरा समेत 3 शहरों में स्कूल बंद उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। पारा 47°C पार कर गया है। बांदा लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी समेत 39 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 200 गांव-शहरों में पानी का संकट, 9 शहरों में तापमान 45°C से ज्यादा राजस्थान में अब दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी और गर्म हवा का असर है। राज्य में आज से 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव का ऑरेंज और 5 जिलों में यलो अलर्ट है। सोमवार को 9 शहरों में अधिकतम तापमान 45°C से 47°C के बीच रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: राज्य के 3 जिलों का तापमान 45°C के करीब पहुंचा, कैमूर-बक्सर-रोहतास में हीटवेव का रेड अलर्ट बिहार के 3 जिलों में सोमवार को तापमान 45°C के करीब पहुंचा। 44.6°C के साथ गयाजी सबसे गर्म जिला रहा। रोहतास का तापमान 44.5°C , जबकि बक्सर का तापमान 44.4°C रहा। मौसम विभाग ने आज रोहतास, कैमूर और बक्सर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 16 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट, अधिकतम तापमान में 1.9°C बढ़कर 46.2°C पहुंचा हरियाणा के अधितकम तापमान में 1.9°C की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9°C बढ़ गया है। सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान सिरसा का रहा, जो 46.2°C था। आज राज्य के 16 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य के 10 जिलों में लू का अलर्ट, चंडीगढ़ में भी हीटवेव, बठिंडा का तापमान 47°C पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में आज तेज गर्मी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ ने 24 मई तक हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के 10 जिलों में हीटवेव चलेगी। सोमवार को राज्य के तापमान में 2.3°C की बढ़ोतरी हुई, जो नॉर्मल से 3.1°C है। पूरी खबर पढ़ें… ………………………… गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए इन खबरों को जरूर पढ़ें… गर्मियों में ये 8 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, डॉक्टर से जानिए समर हाइड्रेशन से लेकर हाइजीन तक के बेस्ट टिप्स गर्मियों में लोग कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। बहुत ठंडा पानी पीना, कम पानी पीना, धूप में बिना तैयारी निकलना, ये गलतियां तुरंत असर नहीं दिखातीं। लेकिन डिहाइड्रेशन, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकती हैं। गर्मियों में लोग आमतौर पर कौन-सी गलतियां करते हैं और इनसे बचने के लिए क्या करें? पढ़ें पूरी खबर… हीट एडेमा क्या है? गर्मियों में बढ़ते केस, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, किसे ज्यादा रिस्क, बचाव के लिए जरूरी सावधानियां गर्मियों में कई बार हाथ-पैर में सूजन हो जाती है। ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, यह ‘हीट एडेमा’ का संकेत हो सकता है। दरअसल गर्मी बढ़ने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए कई बदलाव करता है, जिनका असर ब्लड वेसल्स और फ्लूइड बैलेंस पर पड़ता है। आज जानिए हीट एडेमा क्या होता है। इससे कैसे बचें। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम सवालों से भागते दिखे:इससे देश की कैसी छवि बनेगी; मोदी ने नॉर्वे में महिला पत्रकार को जवाब नहीं दिया था
    Next Article
    मंत्री पद छोड़ने वाले स्ट्रीटिंग अब पीएम की दौड़ में:स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा, 2018 में किया था 10 साल बाद प्रधानमंत्री बनने का दावा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment