Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Trump China Visit: ट्रंप ने टिकटॉक पर शेयर किया चीन दौरे का वीडियो, अचानक क्यों कर दिया डिलीट? सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    4 weeks ago

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन से जुड़ा एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम की स्पेलिंग गलत लिखी गई थी, जिसके बाद वीडियो को डिलीट कर दिया गया. द मिरर US की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ट्रंप के हालिया चीन दौरे के दौरान रेड कार्पेट पर साथ चलते दिखाई दे रहे थे. विवाद वीडियो में इस्तेमाल किए गए टेक्स्ट को लेकर शुरू हुआ. वीडियो में ट्रंप को राष्ट्रपति ट्रंप लिखा गया था, लेकिन शी जिनपिंग का नाम कथित तौर पर राष्ट्रपति Zi लिखा गया. दोनों नेताओं के नाम के साथ हैंडशेक वाला इमोजी भी लगाया गया था. सोशल मीडिया यूजर्स ने जैसे ही इस गलती को नोटिस किया, वीडियो के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगे. एक्स पर हेडक्वार्टर नाम के अकाउंट ने सबसे पहले इस टाइपो की ओर ध्यान दिलाया. इसके बाद कई लोगों ने ट्रंप कैंपेन की आलोचना की और मजाक उड़ाया. एक यूजर ने लिखा कि इसमें ट्रंप प्रशासन की लापरवाही और नाकाबिलियत साफ दिखती है. हालांकि, ट्रंप कैंपेन और टिकटॉक की तरफ से इस गलती या वीडियो हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ये भी पढें: क्या विदेश यात्राओं पर लगेगा टैक्स? रिपोर्ट्स पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया ये जवाब टिकटॉक को लेकर अमेरिकी जांच टिकटॉक पहले से ही अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी को लेकर जांच का सामना कर रहा है. अमेरिका में टिकटॉक के चीनी मालिकाना हक को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन टिकटॉक से जुड़े एक संभावित सौदे को मंजूरी देने पर विचार कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ट्रंप का हालिया चीन दौरा कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्रित था. इस दौरान उन्होंने ताइवान, ईरान और अमेरिका-चीन संबंधों जैसे विषयों पर शी जिनपिंग से चर्चा की. दोनों नेताओं की मुलाकात बीजिंग स्थित झोंगनानहाई में हुई थी.दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से दोनों देशों के बीच दोस्ताना माहौल दिखा, लेकिन व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव अब भी बना हुआ है. ये भी पढें: ‘आपके छुटभैया नेता कोर्ट के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, उद्धव सेना को SC की चेतावनी
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान
    Next Article
    ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट

    Related World Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment