Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    US Iran War: अमेरिका और ईरान की डील फाइल क्लोज? इस्फहान से ऑयल कैपिटल तक एयरस्ट्राइक में धुआं-धुआं हुए ये 8 शहर

    5 hours ago

    1

    0

    यूएस ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है. अमेर‍िकी हेलीकॉप्‍टर अपाचे के मार ग‍िराए जाने के बाद अमेरिका और तेहरान के बीच एक बार फ‍िर हमले शुरू हो गए हैं. यूएस ने फाइटर जेट से ईरान के केशम से लेकर इस्फहान तक कई शहरों पर एयर स्ट्राइक की. तेहरान ने भी इन हमलों पर पलटवार किया है. आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने बहरीन में अमेरिका की पांचवीं (5th) फ्लीट के मुख्यालय पर हमला किया है. ईरान के इन 8 शहरों में US की एयर स्ट्राइक 1. केशम आईलैंड में छह धमाके2. सिरिक आईलैंड पर पानी के 02 प्लांट तबाह3. होर्मुज प्रांत में हमला4. जस्क शहर5. बुशहर6. बंदर अब्बास में कई धमाके7. इस्फहान8. ⁠अहवाज (अहवाज खुजेस्तान प्रांत का शहर है, इसे ऑयल कैपिटल के नाम से जाना जाता है) #إيران جَنّ جنون الـ B-52 وبدأت تحرق الأخضر واليابس في طهران pic.twitter.com/1sNzIRIYrW — Raymond Hakim (@RaymondFHakim) June 9, 2026 US के हमले के बाद ईरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि बुधवार (10 जून) तड़के दक्षिणी ईरान के बंदर अब्बास, केशम द्वीप, सिरिक काउंटी और जास्क काउंटी में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए. वहीं, सीरिक, केशम द्वीप और दक्षिणी शहर मीनाब में छह धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इन इलाकों पर अमेरिकी फाइटर जेट ने हमला किया. Israel Iran War Live: अपाचे हेलिकॉप्टर मार गिराए जाने से भड़का अमेरिका, ईरान में 6 ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक, IRGC का दावा- US के 5वें बेड़े पर किया अटैक ट्रंप ने दी थी जवाबी हमले की चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद एबीसी न्‍यूज से कहा कि ये हमले 'बहुत जबरदस्त और बहुत ताकतवर' थे. सेंटकॉम के मुताबिक, राष्ट्रपति के आदेश पर ये हमले 9 जून शाम पांच बजे (लोकल टाइम) पर शुरू किए गए. इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने आरोप लगाया था कि ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट के पास अमेरिकी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है और अमेरिका इसका जवाब देगा. उन्होंने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, मुझे अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने हमारे बेहद उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया, जबकि वह होर्मुज स्‍ट्रेट के ऊपर गश्त कर रहा था. ट्रंप ने कहा कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने यह भी कहा, 'फिर भी, इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी है. हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, लेकिन दोनों चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.' ईरान ने मार गिराया था अपाचे हेलीकॉप्टर, अमेरिका ने लिया बदला, होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत, तालिबान ने क्या बताया
    Next Article
    आसमान से भारत की जासूसी कर रहा पाकिस्तान! चुपचाप ले रहा तस्वीरें, मंडरा रहा बड़ा खतरा?

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment