US Iran War Live: चीन ने कहा- फौरन मिडिल ईस्ट में बंद हो सैन्य हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा का करें सम्मान
44 minutes ago
अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर छिड़ चुकी है. नए हमले उस घटना के बाद हुए जब सोमवार ( 8 जून) को ईरान ने ओमान के पास अमेरिकी सेना के एक एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया था. ट्रंप ने सीधी चेतावनी दी है कि तेहरान के खिलाफ हमले जारी रहेंगे. यूएस के हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान किया है. उधर, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक और जहाज को नुकसान हुआ है. भारतीय फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ने जहाज से उठते धुएं की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि ये एमटी जलवीर हैं. उन्होंने लोकेशन के साथ इसकी जानकारी दी है, जिससे साफ होता है कि यह स्थान ओमान की खाड़ी में शिनास के तट से कुछ दूरी पर स्थित है, जो ओमान के उत्तरी भाग में है. यह क्षेत्र ओमान और यूएई के समुद्री मार्गों के पास पड़ता है. ओमान स्थित दूतावास ने एक्स पर बयान जारी कर कहा है कि उनकी नजर इस पूरी घटना पर बनी हुई है. एक्स पर दूतावास ने कहा, हमें गुरुवार (11 जून) को ओमान के शिनास बंदरगाह के निकट एक वेसल से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है. हम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. मंगलवार को ही एक पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ था. इसमें मौजूद 24 में से 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता हुए थे. ताजा अपडेट के मुताबिक लापता हुए तीनों भारतीयों की मौत हो गई. भारत ने इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान वॉशिंगटन के साथ परमाणु समझौते पर सहमत नहीं होता, तो उस पर सैन्य दबाव और बढ़ाया जाएगा. अमेरिकी सैन्य कार्रवाई बुधवार (10 जून) को शाम 5:15 बजे (ईस्टर्न टाइम) शुरू की गई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए गए.
Click here to Read more

.png)