वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- सचिन तेंदुलकर और विराट से भी...
4 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हर कोई उनकी तूफानी बैटिंग का फैन है. दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटर और फैंस वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. इस बीच दक्षिण अफ्रीक के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. डेल स्टेन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अपने करियर के अंत तक सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. जानें वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले डेल स्टेन? वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम की. उन्होंने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में भी शामिल किया गया है. स्टेन ने एसए20 की ओर से पांचवें सत्र से पहले आयोजित बातचीत में कहा, "सूर्यवंशी अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं. वह अभी कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बेहतर हैं. वह एक ‘बॉय वंडर’ हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए किसी खजाने की तरह हैं." स्टेन ने आगे कहा, "सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो यह बच्चा आगे चलकर उनसे भी बड़ा बन सकता है. लेकिन जरूरी है कि उसे सही तरीके से संभाला जाए, क्योंकि बड़ी जिम्मेदारी के साथ बड़ी सावधानी भी जरूरी होती है. अगर उसे ठीक से मैनेज नहीं किया गया तो हम उसे खो भी सकते हैं." स्टेन ने कहा कि सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताकत बेहतरीन गेंदबाजी को भी सहजता से हिट करने की क्षमता है. उन्होंने कहा, "वह बेहतरीन बॉल स्ट्राइकर हैं. भारत में अच्छे विकेट और छोटे मैदानों का उसने बहुत अच्छे से फायदा उठाया है. वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज है." यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भाई भी हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका, ठोका पहला शतक; सिर्फ बाउंड्री से 86 रन
Click here to Read more


