Womens T20 World Cup 2026: किस फॉर्मेट में खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप? बारिश से लेकर जानें सभी नियम
3 hours from now
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Womens T20 World Cup 2026) की शुरुआत 12 जून (शुक्रवार) से हो रही है. इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी. यह दूसरा मौका है कि जब टी20 विश्व कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा. यहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी सभी डिटेल मिलेगी, जिसमें फॉर्मेट से लेकर बारिश के निमय भी शामिल होंगे. किस फॉर्मेट में खेला जाएगा महिला टी20 वर्ल्ड कप? टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट (हर टीम बाकी टीम से बराबर मैच खेलेगी.) में खेलेंगी. दोनों ही ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए जगह बनाएंगी. पहली बार हिस्सा लेने वाली टीम? 12 में से 11 टीमें पहले भी टी20 वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं, लेकिन एक टीम पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बन रही है. यह नीदरलैंड्स की महिला टीम है, जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलेगी. नीदरलैंड्स ने क्वालीफायर में चौथा स्थान हासिल करके क्वालीफाई किया था. कितने वेन्यू पर होंगे मैच? टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे. यह मैच 7 मैदान पर होंगे. इन मैदानों में- एजबेस्टन (बर्मिंघम में), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), हेडिंग्ले (लीड्स), रोज बाउल (साउथैम्प्टन), ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (ब्रिस्टल) और लॉर्ड्स (लंदन) और केनिंग्टन ओवल (लंदन) शामिल है. टूर्नामेंट में बारिश को लेकर नियम? ग्रुप स्टेज मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. बारिश या खराब मौसम के कारण अगर किसी ग्रुप स्टेज मुकाबले में बाधा उत्पन्न होती है, तो नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का मैच होना जरूरी होगा. अगर मुकाबला रद्द हो जाता है, तो फिर दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दे दिया जाएगा. सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है. इसके अलावा नॉकआउट मैचों के लिए 120 मिनट का एक्ट्रा टाइम भी रखा गया है. बारिश या खराब मौसम के कारण मैच में बाधा उत्पन्न होने की स्थिति में नतीजा निकालने के लिए दोनो टीमों को कम से कम 10-10 ओवर खेलने होंगे. अगर मैच रद्द होता है, तो ग्रुप स्टेज तक प्वाइंट्स टेबल में आगे रहने वाली टीम को आगे बढ़ा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: W, W, W... 'जीरो' रन पर 3 विकेट, ऑस्ट्रेलिया से टूटा 23 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड; बांग्लादेश ने रचा इतिहास
Click here to Read more
.jpeg)
