Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    आपका अकाउंट हैक है या नहीं, कैसे करें पता? ये 2 टिप्स आएंगे आपके बेहद काम

    11 hours ago

    1

    0

    Account Hacking Warning Sign: ऑनलाइन दुनिया में हैकिंग का खतरा लगातार बना रहता है. अब एआई आने के बाद यह खतरा और बढ़ गया है. हैकिंग की ज्यादातर घटनाओं के बारे में विक्टिम को पता भी नहीं चलता. एडवांस टूल्स से सिस्टम में मालवेयर और स्पाईवेयर इंस्टॉल कर दिए जाते हैं, जो सारी जानकारी हैकर तक पहुंचाते रहते हैं. सिस्टम की तरह अकाउंट हैक होने के भी अपने खतरे हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अकाउंट और सिस्टम के हैक होने पर क्या वॉर्निंग साइन नजर आते हैं और आपको क्या करना चाहिए. इन वॉर्निंग साइन पर रखें नजर पासवर्ड काम करना कर देंगे बंद- अगर आपके अकाउंट के पासवर्ड काम करना बंद कर चुके हैं और आप रिसेट प्रोसेस पर नहीं जा पा रहे हैं तो हो सकता है कि किसी ने आपको लॉग-आउट करने के लिए आपके क्रेडेंशियल चेंज कर दिए हैं. यह बताता है कि आपका अकाउंट हैक हो चुका है. अकाउंट में चेंजेज नजर आना- अगर आपको अकाउंट में कोई ऐसे बदलाव नजर आ रहे हैं, जो आपने नहीं किए तो भी हैकिंग की पूरी आशंका है. रिकवरी ईमेल, फोन नंबर, सिक्योरिटी क्वेश्चन आदि को देखकर यह पता किया जा सकता है. अनजान सॉफ्टवेयर या ऐप्स नजर आना- अगर आपके डिवाइस पर अनजान प्रोग्राम, ऐप्स या सॉफ्टवेयर नजर आ रहा है, जो आपने इंस्टॉल नहीं किया तो यह भी हैकिंग का संकेत है. हैकर रैंसमवेयर, स्पाईवेयर या रिमोट एक्सेस ट्रोजन आदि से आपके डिवाइस या अकाउंट को टारगेट कर सकते हैं. कॉन्टैक्ट्स के पास बिना भेजे मेल और मैसेज जाना- अगर आपके कॉन्टैक्ट्स को आपके बिना भेजे भी आपके ईमेल एड्रेस या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मैसेज मिल रहे हैं तो यह हैकर का काम हो सकता है. अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स फिशिंग अटैक के लिए ऐसी चीजें करते हैं. ऐसे लगाएं हैकिंग का पता फ्री वेबसाइट- आप haveibeenpwned.com वेबसाइट पर जाकर भी यह देख सकते हैं कि कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है. यह फ्री सर्विस है. आपको सिर्फ वेबसाइट पर जाकर ईमेल एड्रेस डालना है. अगर डेटाबेस में आपका ईमेल नजर आए तो तुरंत अपने सारे अकाउंट्स के पासवर्ड बदल दें. क्रोम भी करेगा मदद- क्रोम ब्राउजर ओपन कर सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन पर क्लिक करें. इसके बाद पासवर्ड मैनेजर ओपन कर चेक पासवर्ड को ओपन करें. अगर किसी डेटा लीक में आपके क्रेडेंशियल लीक हुए हैं तो क्रोम यहां पर उसकी जानकारी दे देगा. हैक होने पर क्या करें? अफेक्टेड डिवाइस को ऑफलाइन कर दें. किसी दूसरे डिवाइस से अपने अकाउंट्स के पासवर्ड बदल दें सभी अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को इनेबल करें. ये भी पढ़ें- iPhone 13 में आई बड़ी समस्या, यूजर्स के पास बचा है अब यही एक ऑप्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब बच्चों के लिए बंद होगा सोशल मीडिया! इस देश ने लागू किया सख्त नियम
    Next Article
    क्या आपका पुराना Android फोन बन चुका है हैकर्स का आसान निशाना? जानिए कब लेना चाहिए नया डिवाइस

    Related तकनीक Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment