Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर-341/3:पहले टेस्ट में गिल 92 रन बनाकर खेल रहे; केएल राहुल शतक लगाकर आउट

    18 hours ago

    1

    0

    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 340 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। गिल फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। राहुल 12वां शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्हें जियाउर रहमान शरीफी ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। राहुल ने घरेलू मैदान पर तीसरी सेंचुरी लगाई। टी-ब्रेक से पहले मोहम्मद सलीम ने साई सुदर्शन (81 रन) और यशस्वी जायसवाल (24 रन) को पवेलियन भेजा। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास…? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Heavy rain lashes Kerala: One dead, several houses damaged, IMD issues red alert for five districts
    Next Article
    Rajat Sharma's Blog | अराजकता में अवसर: मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर क्यों लिया?

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment