Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Air India Plane Crash: अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश का एक साल पूरा, जांच कर रही टीम ने कहा- ‘मामले में हुई काफी प्रगति’

    3 hours ago

    1

    0

    गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को एअर इंडिया एयरलाइन की फ्लाइट AI-171 के क्रैश को आज एक साल पूरा हो गया है. इस प्लेन क्रैश में विमान में मौजूद 242 में से 241 यात्री और जमीन पर मौजूद 19 यानी कुल 260 लोगों की जान गई थी. इस हादसे के पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच आज एक साल बाद भी जारी है. वहीं, हादसे की जांच कर रही एजेंसी एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने घटना के एक साल पूरे होने पर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति दुख जताया है और कहा है कि मामले में जांच अभी भी जारी है. AAIB ने जांच को लेकर क्या दी जानकारी? एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे के एक साल पूरे होने पर आधिकारिक रूप से एक बयान जारी किया है. बयान में AAIB ने कहा कि जांच नियमों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से चल रही है. हादसे की पहली रिपोर्ट 12 जुलाई, 2025 को आई थी, जिसमें सिर्फ तथ्य बताए गए थे. AAIB Interim Statement on the Progress of Investigation into the Accident Involving Air India Flight AI-171 | "...Over the past year, the investigation team has undertaken an extensive and rigorous examination of all relevant technical, operational, organisational and human… pic.twitter.com/KVVDpLcp1x — ANI (@ANI) June 12, 2026 एजेंसी ने कहा कि पिछले एक साल में जांच टीम ने हर पहलू को बारीकी से देखा है. विमान के सिस्टम, फ्लाइट रिकॉर्डर का डेटा, इंजन के पुर्जे और रख-रखाव के रिकॉर्ड की जांच में काफी प्रगति हुई है. इस काम में देश से लेकर विदेश के एक्सपर्ट भी मदद कर रहे हैं. कब आएगी हादसे की आखिरी जांच रिपोर्ट? बयान के मुताबिक, अभी सारे सबूतों का विश्लेषण चल रहा है. जहां जरूरत होगी वहां और तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि हर नतीजा पक्के सबूतों पर आधारित हो. हालांकि, फाइनल रिपोर्ट कब आएगी इस पर एजेंसी ने कोई तारीख नहीं बताई है. AAIB ने सिर्फ इतना कहा है कि जांच का पूरा काम और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जरूरी समीक्षा पूरी होने के बाद ही फाइनल रिपोर्ट जारी होगी. On this day, Air India Flight AI171, departed Ahmedabad Airport at 13:38 local time on a scheduled service to London Gatwick, carrying 230 passengers and 12 crew members. Just 32 seconds after becoming airborne, the aircraft crashed into a Medical College hostel complex in… pic.twitter.com/dKLWD2rCt9 — Breaking Aviation News & Videos (@aviationbrk) June 12, 2026 जांच पूरी होने तक न लगाएं कोई अटकलें- AAIB AAIB ने लोगों और मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जांच का मकसद किसी पर दोष लगाना नहीं, बल्कि हवाई सफर को और सुरक्षित बनाना है. इसलिए जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक अटकलें न लगाई जाएं. आखिर में एजेंसी ने भरोसा दिलाया कि हादसे के हर पहलू की पूरी सावधानी से जांच होगी, ताकि नतीजों पर सबका भरोसा बना रहे. यह भी पढ़ेंः Ahmedabad Plane Crash: आकाश की मां- 'विमान का पंख बेटे पर गिरा', पायलट के पिता बोले- 'बेटा निर्दोष', पढ़ें पीड़ित परिवारों की मुंहजबानी
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
    Next Article
    Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment