बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा:EVM पर भाजपा के सिंबल पर टेप लगा मिला था, यहां 21 मई को वोटिंग
3 weeks ago
पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जहांगीर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। हालांकि 21 मई को वोटिंग वाले दिन EVM पर जहांगीर का नाम और सिंबल रहेगा। जहांगीर ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा- मैं फालता का बेटा हूं और चाहता हूं कि यहां शांति बनी रहे और यह तरक्की करे। CM शुभेंदु यहां के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं चुनाव से खुद को अलग कर रहा हूं। शुभेंदु अधिकारी ने जहांगीर के फैसले पर कहा- उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने चुनाव से भागने का फैसला किया। जहांगीर को ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का करीबी माना जाता है। अभिषेक ने इस सीट पर भाजपा को हराने का चैलेंज दिया था। फालता में बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज यानी 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान वहां कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को दोबारा वोटिंग के आदेश दिए। रिजल्ट 24 मई को आएगा। TMC बोली- जहांगीर का नाम वापस लेना उनका निजी फैसला TMC ने पूरे मामले पर कहा है कि जहांगीर खान का चुनाव से हटने का फैसला उनका निजी है, यह पार्टी का फैसला नहीं है। पार्टी ने X पर बयान जारी कर लिखा- 4 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद फालता सीट पर हमारे 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। भारी दबाव के बावजूद हमारे कार्यकर्ता भाजपा की डराने की राजनीति का मुकाबला कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग दबाव में आकर मैदान छोड़ गए। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अभिषेक बनर्जी ने BJP को फालता जीतने का चैंलेज दिया था पूर्व CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने फालता से भाजपा को चुनाव जीतने का चैलेंज दिया था। उन्होंने कहा था- अगर भाजपा दिल्ली से अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार भी उतार ले, तो भी वे दस जन्मों में फालता सीट नहीं जीत पाएंगे। जहांगीर खान फालता में एक प्रभावशाली और बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते हैं। BJP को प्रचंड बहुमत, फालता सीट पर प्रचार से TMC की दूरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आए थे। भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 293 सीटों में 207 सीटों पर कब्जा किया और पहली बार राज्य में सरकार बनाई। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाया है। फालता में 4 मई से चुनाव प्रचार शुरू हुए। हालांकि, इस दौरान TMC उम्मीदवार जहांगीर खान या पार्टी के बड़े नेताओं ने कोई रैली या सार्वजनिक सभा नहीं की। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें… ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more


.png)