भारत चंडीगढ़ टेस्ट में पारी से जीत की ओर:फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने छठा विकेट गंवाया, अफसर जजई आउट
12 hours ago
भारत चंडीगढ़ टेस्ट में पारी से जीत की ओर बढ़ रहा है। सोमवार को तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने 106 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। टीम 306 रन से पिछड़ रही है। अजमतुल्लाह उमरजई क्रीज पर हैं। अफसर जजई (8 रन) को मानव सुथार ने LBW कर दिया। टी-ब्रेक से पहले वॉशिंगटन सुंदर ने सेदीकुल्लाह अटल (42 रन), हश्मतुल्लाह शाहिदी (5 रन) और रहमत शाह (13 रन) को पवेलियन भेजा। कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज (24 रन) और मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक (8 रन) के विकेट लिए। मैच का स्कोरबोर्ड अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर सिमटा अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।
Click here to Read more
.png)
.jpeg)
