Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ममता के 21 सांसद भी TMC छोड़ सकते हैं:भाजपा बंगाल प्रभारी से मिले, CM शुभेंदु भी मौजूद रहे; तृणमूल के राज्यसभा सांसद सुखेंदु का इस्तीफा

    4 hours ago

    1

    0

    TMC के वरिष्ठ नेता सुखेंदु शेखर रे ने सोमवार को राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी। उन्होंने ममता के 15 साल के अराजक शासन को पार्टी की हार का नतीजा बताया और भाजपा की तारीफ की। इधर, विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद भी ममता का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आज दोपहर 21 लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की। इस दौरान बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी और सुखेंदु शेखर भी मौजूद रहे। इस मीटिंग की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, कालीपद सोरेन, जगदीश बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती नजर आए। लोकसभा में TMC के 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं। पिछले दिनों हुए घटनाक्रम में बंगाल के 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। सुखेंदु का दावा- TMC के लोग से ममता से नाराज सुखेंदु ने इस्तीफे के बाद मीडिया से कहा था कि पार्टी के कई लोग ममता मनमाने ढंग से पार्टी चला रही थीं, इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र में भाजपा की तारीफ, TMC की पोल खोली अपने इस्तीफे में सुखेंदु ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में TMC की हार के लिए पार्टी की आलोचना की। इस जनादेश को ममता के 15 साल के अराजक शासन का नतीजा बताया। पढ़ें क्या थीं इस्तीफे में लिखी 4 अहम बातें… सुखेंदु बोले- अब मैं आम आदमी, चाहता हूं नई सरकार सबकी जांच करे इस्तीफा सौंपने के बाद सुखेंदु ने कहा बंगाल के इतिहास में पहली बार, पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है। वोटिंग परसेंट 98% पहुंच गया। पार्टी ने इस पर कोई चर्चा नहीं की। 15 साल से सत्ता में रहे लोग आम लोगों की पहुंच से दूर हो गए। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया। इसके बजाय बिचौलिए, चोर, डकैत और बलात्कारी आगे आ गए। करोड़ों रुपए लूटे गए। अब यह सब सामने आ रहा है। सुखेंदु ने कहा- मैं अब एक आम नागरिक हूं। नई सरकार से मांग कर सकता हूं कि वे पिछले 5 सालों में बंगाल के हर अस्पताल में हुई खरीदारी की जांच करें। फोरेंसिक ऑडिट होना चाहिए। हमारे देश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं अक्सर होती रही हैं। उस समय, नेताओं और प्रशासकों ने इस बारे में कोई विचार-विमर्श या चर्चा नहीं की। लेकिन जिन लोगों ने उन्हें वहां भेजा था, उन्हीं ने अब उन्हें नीचे गिरा दिया है। इसलिए सबकी जांच होनी चाहिए। बागी विधायक ऋतब्रत बोले- सुखेंदु की बात काफी हद तक सही सुखेंदु शेखर के इस्तीफे पर बंगाल में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ सुखेंदु की निजी बात नहीं है। मैंने सुखेंदु से सीधे बात नहीं की है, लेकिन टीवी पर उनके बयान देखे और सुने हैं। मैं उनकी बातों से सहमत हूं। राज्यसभा के कामकाज को लेकर सुखेंदु की बात काफी हद तक सही है। संसद कोई क्विज खेलने की जगह नहीं है। --------------------------- बंगाल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Guru Shukra Yuti: વૈભવકારક ગ્રહ શુક્ર અને બૃહસ્પતિ ગુરૂનો શુભ યોગ, આ રાશિને મળશે ધનલાભ
    Next Article
    भारत चंडीगढ़ टेस्ट में पारी से जीत की ओर:फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान ने छठा विकेट गंवाया, अफसर जजई आउट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment