भास्कर अपडेट्स:दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अपने फ्लैट में मृत मिलीं, हत्या की आशंका; घर बाहर से बंद था
1 week ago
दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर देवोस्मिता पॉल (49) का शव गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित उनके फ्लैट में मिला। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। मृतका की बहन ने बताया कि सुबह से उनका फोन नहीं लग रहा था। फ्लैट बाहर से बंद मिलने पर उन्होंने ताला तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो देवोस्मिता मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस, क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है।
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર

