Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    भड़क गई जंग, ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को आखिरी चेतावनी- 'सलामती चाहते हो तो...'

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार (10 जून) को अमेरिका को चेतावनी दी कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए फारस की खाड़ी (Persian Gulf) क्षेत्र को छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ईरान की सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब देगी और साथ ही यह भी कहा कि फारस की खाड़ी में घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों को इतिहास में गंभीर परिणाम भुगतने पड़े हैं. अराघची ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि युद्ध के मैदान में हार के बावजूद अमेरिका ने हमारे संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया. हमारी शक्तिशाली सेना किसी भी हमले या धमकी का मुंहतोड़ जवाब देगी. अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र से चले जाएं. ईरान का ये बयान तब आया है, जब अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले शुरू कर दिए हैं. यह कार्रवाई अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराए जाने के बाद ईरान की अनुचित आक्रामकता के जवाब में की गई है. CENTCOM ने कहा कि ये हमले कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर उस घटना के उचित जवाब के तौर पर किए गए हैं. Despite its defeats on the battlefield, the U.S. opted to test our determination.Our Powerful Armed Forces will leave no attack or threat unanswered.Leave our region if you want to be safe. History of the Persian Gulf has many chapters on dire fates of intruding outsiders. pic.twitter.com/O17GGtklxA — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) June 9, 2026 अमेरिकी सेना ने क्या बतायाUS सेंट्रल कमांड ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कल US आर्मी के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले शुरू किए. यह मिशन ईरान की आक्रामकता का सटीक जवाब है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के हमले में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर गश्त कर रहा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर गिरा दिया गया. उन्होंने कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित और बिना किसी चोट के हैं और चेतावनी दी कि वॉशिंगटन इस हमले का जवाब देगा. क्या बोले डोनाल्ड ट्रंपट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे हमारी महान सेना से अभी जानकारी मिली है कि कल रात ईरानियों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर गश्त करते हुए हमारे एक बेहद एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. इसमें दो पायलट शामिल थे. दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. फिर भी अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा. ये भी पढ़ें US Iran War: अमेरिका और ईरान की डील फाइल क्लोज? इस्फहान से ऑयल कैपिटल तक एयरस्ट्राइक में धुआं-धुआं हुए ये 8 शहर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान
    Next Article
    पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री, पड़ोसी मुल्क ने भेजी बधाई, जानें क्या कहा?

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment