Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Box Office Report: कंगना-दिलजीत या मनोज-मिमोह, किसकी फिल्म ने मारी बाजी? जानें 3 दिन में कौन कहां तक पहुंचा?

    3 hours from now

    1

    0

    12 जून को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की चार फिल्मों का क्लैश हुआ था. इनमें कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाना, मनोज बाजपेयी की गवर्नर, दिलजीत दोसांझ की मैं वापसा आऊंगा और विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3 डी शामिल हैं. चारों फिल्मों कि रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं. चलिए यहां इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से जानते हैं कि इनमें से किसका दर्शकों पर जादू चला है और कौन कमाई के मामले में आगे चल रही है? भारत भाग्य विधाता की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्टकंगना रनौत की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को क्रिटिक्स से ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं. फिल्म की कमाई में वीकेंड पर तेजी भी देखी गई लेकिन कमर्शियल तौर पर यह कंगना के अब तक के सबसे अच्छे प्रोजेक्ट्स में से एक साबित नहीं हो पाई. ये रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक सिंगल डिजिट में ही कमाई कर रही है यहां कर कि ये किसी भी दिन 2 करोड़ भी नहीं कमाई पाई है. फिल्म के तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन एक करोड़ की कमाई की थी. दसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रहा. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक भारत भाग्य विधाता ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.80 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ भारत भाग्य विधाता रिलीज के तीन दिनों में 4.25 करोड़ रुपये कमा पाई है. . 'मैं वापस आऊंगा' की तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट? 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती दिख रही है. इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म को स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा होता दिख रहा है. दरअसल इसकी कमाई में पहले वीकेंड के दौरान बढ़ोतरी देखी गई. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन 2.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 1.85 करोड़ कमाए थे. 'मैं वापस आऊंगा' की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 5.35 करोड़ रुपये हुई है. 'गवर्नर' ने तीन दिनों मे कितना किया कलेक्शन? मनोज बाजपेयी स्टारर पॉलिटिकल थ्रिलर 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' साल की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस टक्करों में से एक के बीच 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. यह फिल्म 1991 के भारत के ऐतिहासिक आर्थिक संकट और देश को आर्थिक बर्बादी से बचाने के लिए उठाए गए कदमों पर बेस्ड है. ये फिल्म फिलहाल सभी नई रिलीज से पीछे चल रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 90 लाख से खाता खोला था. दूसरे दिन 'गवर्नर' ने 1.15 करोड़ कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 1.40 करोड़ कमाए. इसी के साथ 'गवर्नर' की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 3.45 करोड़ रुपये हो गई है. ये भी पढ़ें:-Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: 'भारत भाग्य विधाता' की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत? हॉन्टेड 3डी का कितना रहा 3 दिनों का कलेक्शनवीकेंड पर ज़्यादातर बड़े नामों और हाई-प्रोफाइल रिलीज़ के बारे में चर्चा होती रही, लेकिन विक्रम भट्ट निर्देशित लेटेस्ट रिलीज हॉरर फ़िल्म चुपचाप थिएटरों में दर्शकों को अपनी ओर खींचती रही. 12 जून को रिलीज हुई 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई की है. फिलहाल मिमोह चक्रवर्ती स्टारर ये फिल्म कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ से आगे चल रही है. इसकी तीन दिनों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो इसने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन हॉन्टेड 3डी ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन, यानी रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन किया और 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही, फिल्म के तीन दिनों का भारत में कुल कलेक्शन अब 9.35 करोड़ रुपये हो गया है. ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: संडे को फिर 'पेद्दी' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, 'मैं वापस आऊंगा' ने कंगना और मनोज की फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें- कलेक्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    WhatsApp Web Update: Group Voice and Video Calling Feature Now Available for Beta Testers; Supports up to 32 Participants
    Next Article
    उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा-‘तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी’

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment