Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ब्रेन ट्यूमर कब हो जाता है खतरनाक, क्या होते हैं कारण, कैसे नजर आते हैं लक्षण?

    4 hours from now

    1

    0

    World brain tumor day 2026: हर साल 8 जून को वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाया जाता है. दुनिया भर के लोगों को ब्रेन ट्यूमर की गंभीरता के प्रति जागरूक करने, इसके खतरे, रिस्क फैक्टर्स, लक्षणों आदि को पहचान कर सही समय पर निदान और इलाज कराने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. क्या है ब्रेन ट्यूमर, ये सवाल काफी लोगों के मन में होता है. दरअसल, ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की गांठ या वृद्धि को कहा जाता है. यह कैंसर युक्त (मैलिग्नेंट) या गैर-कैंसरयुक्त (बेनाइन) हो सकता है. आमतौर पर इसके सटीक कारण स्पष्ट नहीं होते. हालांकि, जेनेटिक बदलाव, कुछ दुर्लभ वंशानुगत रोग और रेडिएशन के संपर्क को जोखिम कारक माना जाता है. लक्षणों की बात करें तो इसमें लगातार सिरदर्द, बार-बार उल्टी होना, धुंधला दिखना, दौरे पड़ना, याददाश्त में कमी, संतुलन बिगड़ना, बोलने में कठिनाई आदि हो सकते हैं. लक्षण अलग-अलग लोगों की ट्यूमर के आकार और मस्तिष्क में उसकी स्थिति पर निर्भर करते हैं. इसकी पहचान सिटी स्कैन, एमआरआई, बायोप्सी के जरिए की जाती है. ब्रेन ट्यूमर डिटेक्ट होने पर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी शामिल हो सकते हैं. इस वीडियो में फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डायरेक्टर-न्यूरोलॉजी, डॉ. विनीत बंगा ब्रेन ट्यूमर पर जानकारी दे रहे हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Muslim leaders warn Congress against ignoring their concerns in Karnataka
    Next Article
    जिस शादीशुदा प्रोड्यूसर के घर में ली पनाह, हीरोइन ने उसी से की शादी, दोनों पत्नियों की हुई मौत, अकेला पड़ा मेकर

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment