चंडीगढ़ टेस्ट- फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान के 5 बैटर्स आउट:अटल टी-ब्रेक से ठीक पहले आउट, भारत अब भी 314 रन आगे
12 hours ago
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। टी-ब्रेक तक अफगानी टीम ने दूसरी पारी में 98 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। टीम 314 रन पीछे है। अफसर जजई क्रीज पर हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने सेदीकुल्लाह अटल (42 रन), हश्मतुल्लाह शाहिदी (5 रन) और रहमत शाह (13 रन) को पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव ने रहमानुल्लाह गुरबाज (24 रन) और मोहम्मद सिराज ने अब्दुल मलिक (8 रन) के विकेट लिए। अफगानिस्तान पहली पारी में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी। मैच का स्कोरबोर्ड
Click here to Read more

.jpeg)
.png)