Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Cyber Fraud Alert: 25 हजार महीना कमाने का ऑफर दिखे तो रहें सावधान, हो सकता है बड़ा स्कैम

    3 days ago

    1

    0

    Cyber Fraud Alert: जैसे-जैसे हमारा देश डिजिटल हो रहा है वैसे ही अब अपराध और अपराधी भी डिजिटल हो रहे है. ऐसे में सतर्कता बरतनी बहुत जरूरी है. साइबर अपराधी अक्सर टेलीग्राम ग्रुप्स, सोशल मीडिया एडवर्टाइजमेंट और फर्जी नौकरी ऑफर्स के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं. वे ऑफर देते हैं कि बस बैंक अकाउंट या UPI आईडी शेयर करने पर हर महीने 20,000–25,000 रुपये तक की कमाई होगी. कई लोग लालच में आकर अपनी बैंक डिटेल्स, UPI एक्सेस या सिम कार्ड तक दे देते हैं. इसके बाद इनका इस्तेमाल गैरकानूनी ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है. क्या होता है म्यूल अकाउंट? इन अकाउंट्स को साइबर क्राइम की भाषा में म्यूल अकाउंट कहा जाता है. म्यूल अकाउंट वे बैंक अकाउंट होते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधी अवैध लेन-देन और धोखाधड़ी के पैसे को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं. ठग इन अकाउंट्स का इस्तेमाल चोरी किए गए पैसे को छिपाने और उसे अलग-अलग अकाउंट्स में घुमाने के लिए करते हैं, ताकि जांच एजेंसियों को असली अपराधियों तक पहुंचने में मुश्किल हो. लेकिन जिन लोगों के नाम पर ये अकाउंट होते हैं, वे जांच के दायरे में आ सकते हैं, भले ही उन्हें धोखे से इसमें शामिल किया गया हो. दुकानदारों को बड़ी राहत, अब नहीं रखना होगा Paytm-PhonePe का अलग बॉक्स, NPCI ला रहा है वन साउंडबॉक्स नियम इससे खतरा ये होता है कि बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है आपको आर्थिक नुकसान और क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है, कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है साथ ही साइबर क्राइम जांच में नाम जुड़ सकता है. ऐसे फंसाते हैं साइबर ठग फंसाने के लिए अपराधी आपके सोशल मीडिया, टेलीग्राम ग्रुप पर ऐसे भेज सकते है "घर बैठे हर महीने 25,000 रुपये कमाएं” . ये देखने में जितना आकर्षक लग रहा है उतना ही ये आपको फंसा सकता है. इससे बचने के लिए आपको खुद सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपके मेहनत के पैसे झटके में चोरी हो जाएंगे. कभी भी अपना बैंक अकाउंट, UPI या सिम कार्ड किसी के साथ शेयर न करें, अनजान टेलीग्राम ग्रुप्स से दूर रहें. किसी भी संदिग्ध ऑफर की तुरंत जांच करें. आसान रास्ता हमेशा मुश्किलों में ही डालता है इसीलिए आसान कमाई के ऑफर्स पर भरोसा न करें. इन सब बातों का ध्यान रख के आप साइबर फ्रॉड से बच सकते है. Metro में सफर करते हैं? जानिए क्या होता है वर्चुअल मेट्रो कार्ड, अब मोबाइल से करें एंट्री और एग्जिट अगर आपके साथ हो गया है फ्रॉड तो क्या करें? अगर आपके साथ भी किसी तरह का कोई साइबर फ्रॉड हो जाए या फिर संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर जो कि है 1930 पर शिकायत करें. समय रहते शिकायत करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Train News: रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! 20 जून तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article
    मुल्तानी मिट्टी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिये इसे लगाने का सही तरीका

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment