Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गैस सिस्टम में बदलाव! PNG कनेक्शन पर सरकार का बड़ा कदम, यूजर्स को मिल सकती है राहत

    2 days ago

    1

    0

    PNG Connection: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और LPG सप्लाई पर बढ़ते दबाव के बीच केंद्र सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन क बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार एक राष्ट्रीय केंद्रीकृत पोर्टल शुरू करने की योजना बना रहा है, जहां यूजर्स सीधे PNG के लिए अप्लाई कर सकेंगे. अभी की बात करें तो यूजर्स को अपने क्षेत्र की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन यानी CGD कंपनी के पास अलग-अलग अप्लाई करना पड़ता है. प्रस्तावित पोर्टल के जरिए लोग एक ही प्लेटफॉर्म से अप्लाई कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित गैस कंपनी को तय समयसीमा ते अंदर आवेदन का निपटारा करना होगा. होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय गैस पाइपलाइन मैप ऑनलाइन करने की योजना इसके साथ ही सरकार पीएनजी नेटवर्क को और पारदर्शी बनाने के लिए गैस ग्रिड के नक्शों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रही है. इससे यूजर्स को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके घर या प्रतिष्ठान के पास PNG कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है या फिर नहीं. हालांकि, पाइपलाइन से जुड़े विस्तृत नक्शों को सार्वजनिक करने पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी हैं, इसलिए इस पर अभी चर्चा जारी है. सूत्रों के मुताबिक, इस केंद्रीकृत पोर्टल के जरिए सरकार को CGD कंपनियों की कार्यप्रणाली पर करीब रियल-टाइम निगरानी मिलेगी. इससे यह पता चल सकेगा कि आवेदन कितनी तेजी से निपटाए जा रहे हैं और कंपनियां तय समयसीमा का पालन कर रही हैं या नहीं. LPG से PNG की ओर शिफ्ट करने की योजना अहम बात तो यह है कि सरकार का यह कदम LPG से PNG की ओर यूजर्स को शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है. भारत अपनी कुल LPG जरूरत का करीब 60 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत मिडिल ईस्ट से आता है. पहले से लागू हैं नए नियम मार्च 2026 में सरकार ने आदेश जारी कर दिया था कि घरेलू यूजर्स एक साथ LPG और PNG दोनों कनेक्शन नहीं रख सकेंगे. जहां PNG उपलब्ध है, वहां LPG इस्तेमाल करने वालों को तीन महीने के अंदर PNG पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे और अगर कोई ऐसा नहीं करता तो LPG कनेक्शन समाप्त किया जा सकता है. दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, ट्रेनों की भी शिफ्टिंग की जाएगी PNG कनेक्शन में बढ़ोतरी पेट्रोलियम मंत्रायल के मुताबिक, मार्च 2026 से अब तल करीब 8.6 लाख PNG कनेक्शनों में गैस आपूर्ति शुरू हो चुकी है. लगभग 3 लाख अतिरिक्त कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. इसके साथ ही 8.8 लाख नए यूजर्स ने PNG कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं 31 मई तक लगभग 78 हजार यूजर्स ने LPG कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं, क्योंकि उनके क्षेत्र में PNG की सुविधा मिलने लगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्विफ्ट पर आया ताबड़तोड़ डिस्काउंट, ₹45,000 सस्ती मिल रही; कीमत ₹5.79 लाख से घटकर इतनी रह गई
    Next Article
    New Delhi Railway Station: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, ट्रेनों की भी शिफ्टिंग की जाएगी

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment