Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Mule account: क्या होता है म्यूल अकाउंट? पैसों के लालच में किसी को न दें अपने दस्तावेज, RBI ने बताई सेफ्टी टिप्स

    2 days ago

    1

    0

    What is Mule Account: आज कल सभी लोगों के बैंक में अकाउंट होते हैं. बैंक के कुछ खाते ऐसे होते हैं, जिनपर साइबर अपराधियों की नजर रहती है. अब बड़ी बात यह है कि इनमें से कई खाते साइबर अपराधी गैर कानूनी लेन देन के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस तरह के खातों को लेकर वह आम आदमी को अपना निशाना बनाते हैं. दरअसल म्यूल खातों को लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आज के समय में फ्रॉड बहुत चल रहा है. म्यूल अकाउंट का मतलब है कि कोई अपराधी चोरी से पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी और के खाते का इस्तेमाल करता है और इन सबके बारे में उस व्यक्ति को पता भी नहीं होता. यानी अकाउंट के यूजर को इस बारे में जरा भी खबर नहीं होती. म्यूल अकाउंट क्या होता है? म्यूल अकाउंट का असल मतलब होता है, ऐसा खाता जिसका इस्तेमाल साइबर अपराधी करते हैं. इस खाते का इस्तेमाल गैर कानूनी पैसों के लेन देन के लिए किया जाता है. साइबर अपराधी ऐसे फ्रॉड का शिकार ज्यादातर कम पढ़े लिखे लोग या गरीब लोग ही बनते हैं, क्योंकि इनको पैसो का लालच देकर इनके दस्तावेज ले लिये जाते हैं, जिसके द्वारा खाता खुलवाया जाता है और उसके बाद उस खाते का गलत इस्तेमाल किया जाता है. Cheque Bounce Rules: चेक बाउंस के होने के बाद कितने दिनों के भीतर भेजना होता है लीगल नोटिस, क्या हो सकती है जेल? जानें कानूनी नियम म्यूल अकाउंट के तीन प्रकार होते हैं... . Unwitting mule (अनजाने) अनवीटिंग म्यूल का मतलब जिसके खाते का प्रयोग धोखाधड़ी के लिए हो रहा और उस व्यक्ति को नहीं पता. . Witting mule (जानकर) वीटिंग म्यूल का मतलब है कि व्यक्ति जानबूझकर किसी गैर कानूनी काम के लिए मदद कर रहा या किसी गैर कानूनी काम में उसका हाथ है. . Complicit mule (सहयोगी) क्मप्लीसिट म्यूल का मतलब है, जो व्यक्ति किसी अपराधी के साथ मिलकर काम कर रहा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कर रहा लोगों को सतर्क रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई सोशल मीडिया के द्वारा लोगों को सतर्क कर रहा है. साथ ही ये अपील की जा रही है कि साइबर अपराधियों का शिकार न बनें. अगर आपके खाते से पैसे भेजे जा रहे हैं या लिये जा रहै हैं तो आप भी इसके भागीदार बन सकते हैं. ऐसे में अगर आपने सतर्कता नहीं बरती तो आप जेल भी जा सकते हैं. आरबीआई ने बताया क्या-क्या नहीं करना चाहिए? इन सभी को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने सावधानी बरतने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं. . खाते से पैसे ट्रांसफर करवाने के लिए किसी अनजान का सहारा न लें.. हर बैठे पैसे कमाई का कोई मैसेज आए तो भरोसा ना करें.. अपने बैंक की जानकारी किसी से शेयर न करें और न ही ओटीपी बताएं.. बैंक खाते की रकम पर नजर रखें. अगर बैंक खाते में अनजानी रकम जमा हो तो तुरंत ही साइबर हेल्पलाइन पर जानकारी दें. महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
    Click here to Read more
    Prev Article
    Fire Safety: आग-बिजली और स्टाफ की ट्रेनिंग, होटल रेस्टोरेंट खोलते वक्त दिमाग में उतार लें ये सेफ्टी रूल्स
    Next Article
    New Delhi Railway Station: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, कई रेगुलर ट्रेनें होंगी शिफ्ट, जानें कब तक पूरा होगा काम

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment