Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    New Delhi Railway Station: दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी, ट्रेनों की भी शिफ्टिंग की जाएगी

    2 days ago

    1

    0

    New Delhi Railway Station: दिल्ली में कुछ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की योजना चल रही है. साथ ही उन्हीं कुछ स्टेशनों के नाम के आगे दिल्ली लगाया जा सकता है और बाकी ट्रेनें भी शिफ्ट हो सकती हैं. इस काम को पूरा करने के लिए स्टेशनों को बड़ा बनाया जा रहा है. दिल्ली स्टेशन में से कुछ स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जिनमें से प्रमुख नाम हैं "शकूरबस्ती" और "बिजवासन" इन दो स्टेशनों को फिर से बेहतर बनाया गया है और प्लेटफॉर्म बढ़ाने का काम भी किया गया है. सूत्रों से यह पता चला है कि नाम बदलने का अधिकार केवल अभी गृह मंत्रालय के पास है. यानी रेलवे स्टेशनों के नाम सिर्फ गृह मंत्रालय ही बदल सकता है. लेकिन कोशिश जारी है कि यह अधिकार रेल मंत्रालय को मिल जाए, जिसकी मदद से वह नाम बदल सकें. Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत, 6 जून तक इस रूट की दर्जनों ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, देखें लिस्ट शकूरबस्ती स्टेशन की जानकारी बता दें कि पहले शकूरबस्ती स्टेशन सिर्फ तीन प्लेटफॉर्म का था और अब इसमें बदलाव लाने के बाद यह स्टेशन छह प्लेटफॉर्म का हो गया है. और आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने वाली कुछ जरूरी रेलगाड़ियों को इस स्टेशन पर शिफ्ट किए जाने की योजना भी बन रही है. शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन का नाम, जानकारी के हिसाब से, रानी बाग या कोई दूसरा नाम रखा जाएगा. स्टेशन के नाम के आगे दिल्ली जोड़ने की योजना बिजवासन स्टेशन की शुरुआत अक्टूबर से की जाएगी. साथ ही इस स्टेशन पर पुरानी दिल्ली और सराय रोहिल्ला की गाड़ियों को शिफ्ट करने की योजना भी बनाई जा रही है. इस स्टेशन का नाम नहीं भी बदला तो भी बिजवासन के साथ दिल्ली जोड़ा जाएगा. सीनियर ऑफिसर के अनुसार यह पता चला है कि सदर बाजार, आदर्श नगर, पटेल नगर, तिलक ब्रिज स्टेशन के नाम के आगे भी दिल्ली नाम जोड़ा जा सकता है. इसके लिए चर्चा भी हुई है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रेलगाड़ियां हो सकती हैं शिफ्ट राजधानी में बहुत से छोटे स्टेशन ऐसे भी हैं, जिनको बेहतर बनाया गया है. उन्हें बेहतर बनाने की वजह यह है कि नई दिल्ली स्टेशन पर चलने वाली सारी गाड़ियों को दूसरे स्टेशन शिफ्ट किया जाएगा. 2650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा किया जाएगा. और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को एक मल्टी लेवल ट्रांसपोर्ट हब में कन्वर्ट किया जाएगा. इस स्टेशन को एयरपोर्ट जैसा लुक दिया जाएगा. एयरपोर्ट जैसे दिखने वाले इस स्टेशन पर कम से कम 7 लाख यात्रियों के आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी. Train News: लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें! 4 जून तक बदला रहेगा रूट, सफर से पहले चेक करें अपडेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिस्टम में बदलाव! PNG कनेक्शन पर सरकार का बड़ा कदम, यूजर्स को मिल सकती है राहत
    Next Article
    घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया

    Related उपयोगिता Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment