Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    'डायरेक्टर ने अपना हाथ रख दिया':कुमकुम भाग्य फेम शिखा सिंह ने फिल्ममेकर की हरकत के बाद फिल्म के ऑडिशन देना छोड़ दिए

    3 hours ago

    1

    0

    'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में कास्टिंग काउच से जुड़ा एक अनुभव शेयर किया। जहां एक फेमस फिल्ममेकर ने उन्हें अनकंफर्टेबल करते हुए शिखा को गलत तरीके से छूने की कोशिश की और उन पर हाथ रख दिया था। टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में शिखा ने कहा, "मेरे साथ ऐसा सिर्फ एक बार हुआ था। यह पहली बार था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थी और वही आखिरी बार भी था जब मैं किसी फिल्म के ऑडिशन में गई। मैं वहां पहुंची तो वह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सोफे पर बैठा हुआ था। बात करते-करते वह धीरे-धीरे मेरे करीब आने लगा। फिर उसने अपना हाथ यहां रख दिया। मैं तुरंत उठ गई और मैंने कहा, 'सर, हो गया।" एक्ट्रेस ने बताया कि आगे बातों-बातों में वह कह रहा था कि देखो, फिल्म में ऐसा होगा। तुम तो हीरोइन मटेरियल हो। उन्होंने बताया, "इसी दौरान उसने अपना हाथ मेरे ऊपर रख दिया। मैं तुरंत उठ खड़ी हुई। उसने पूछा, 'क्या हो गया?' मैंने कहा, 'नहीं सर, मैं खड़ी रहती हूं, आप बात कीजिए।' वह बोला, 'नहीं, बैठो-बैठो, ये सब तो होता है।' मैंने जवाब दिया, 'सर, अगर ये सब होगा तो मुझसे नहीं होगा।" फिर कभी किसी फिल्म का ऑडिशन नहीं दिया शिखा ने बताया कि उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया और तुरंत वहां से चली गईं। इस घटना के बाद उन्होंने किसी अन्य फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया और टीवी इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया। उन्होंने उस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का नाम नहीं बताया, लेकिन कहा कि वह एक जाने-माने फिल्ममेकर थे। टीवी करियर की शुरुआत शिखा सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शो 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में कैडेट आकृति भट्ट के रोल से की थी। इसके बाद वह 'मेरी डोली तेरे अंगना' और 'घर की लक्ष्मी बेटियां' जैसे शो में नजर आईं। साल 2010 में उन्होंने 'ना आना इस देस लाडो' में अंबा सांगवान का किरदार निभाया। इसके अलावा वह 'फुलवा', '26/12', 'अदालत', 'ससुराल सिमर का' और 'महाभारत' में भी दिखाई दीं। 'कुमकुम भाग्य' में आलिया मेहरा के किरदार ने उन्हें खास पहचान मिली। साल 2022 में वह 'नागिन 6' में रिद्धि शर्मा के रोल में नजर आईं। शिखा ने 'जुबली कॉमेडी सर्कस', 'गोल्ड सेफ' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे शो में भी काम किया है। वर्तमान में वह 'जगधात्री' में साक्षी मित्तल का रोल निभा रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिखा सिंह ने अप्रैल 2016 में करण शाह से शादी की थी। साल 2020 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Movies This Week: ‘Backrooms’, ‘Disclosure Day’, ‘Main Vaapas Aaunga’, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’, ‘Haunted 2’ in Theatres
    Next Article
    Ahmedabad Metro Expansion: अहमदाबाद वालों के लिए गुड न्यूज! अब सीधे एयरपोर्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए ₹2,169 करोड़

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment