Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के झगड़े से अपसेट हैं इम्तियाज अली, कहा- दोनों समझदार, पता नहीं ये कैसे हो गया...
1 week ago
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उन्होंने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ दी है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया. हालांकि, रणवीर सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद FWICE ने ये बैन हटा दिया है. अब इस बीच इम्तियाज अली ने फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रही फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की लड़ाई पर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. ये खबर बेहद दुखद है- इम्तियाज अलीABP नेटवर्क के India@2047 कॉन्क्लेव में इम्तियाज अली ने कहा, 'ये खबर बेहद दुखद है. मेरे पास इस घटना की पूरी जानकारी तो नहीं है, लेकिन मैं इन दोनों को अच्छी तरह जानता हूं और दोनों ही बहुत समझदार हैं. इन्होंने पहले भी साथ काम किया है, खासकर जोया की फिल्म में दोनों ने बेहद शानदार भूमिका निभाई थी. फरहान भी काफी सुलझे हुए इंसान हैं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि किस गलतफहमी के कारण यह स्थिति पैदा हुई, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वह बहुत परेशान करने वाला है.' बैन पर क्या बोले इम्तियाज अली?रणवीर सिंह पर लगे बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए इम्तियाज ने कहा, 'ईश्वर करे किसी भी कलाकार के जीवन में ऐसा दिन कभी न आए. वह एक बेहद शानदार और बेहतरीन एक्टर हैं. मैं इस केस के बारे में पूरी तरह से नहीं जानता हूं, लेकिन मेरी यही उम्मीद है कि यह पूरा मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए.' ये भी पढ़ें:- उम्मीद है जल्द मामला सुलझ जाए, रणवीर सिंह पर लगे बैन पर बोले मनोज बाजपेयी रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी 'डॉन 3'?बता दें कि साल 2023 में रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में फरहान अख्तर की 'डॉन 3' में कास्ट किया गया था. फिल्म से जुड़ा एक प्रमोशनल वीडियो भी जारी किया गया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन बाद में इस प्रोजेक्ट में देरी हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म से दूरी बना ली. बताया जा रहा है कि वो अपने किरदार का ज्यादा इंटेंस और अग्रेसिव वर्जन चाहते थे, लेकिन मेकर्स इस विजन से सहमत नहीं थे. "दोनों ही बहुत समझदार...जो भी है वो सुलझ जाए" : रणवीर सिंह- फरहान अख़्तर के बीच DON 3 विवाद पर क्या बोले निर्देशक इम्तियाज़ अलीयहां पढ़ें : https://t.co/HxWdCUvL8kयहां देखें : https://t.co/nhSOXEXKzo pic.twitter.com/mqfN1Zib3c — ABP News (@ABPNews) June 3, 2026 FWICE ने हटाया रणवीर सिंह पर लगा बैन'डॉन 3' विवाद को लेकर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज और रणवीर सिंह आमने-सामने आ गए हैं. FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कॉपरेशन नोटिस जारी किया था. इसका मतलब है कि जब तक मामला नहीं सुलझता, तब तक रणवीर के साथ फेडरेशन से जुड़े लोग काम नहीं करेंगे. हालांकि, इस मामले में रणवीर सिंह को कई सेलेब्स और IMPAA समेत कई संस्थाओं से सपोर्ट मिला. वहीं, रणवीर ने हाल ही में FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया था, जिसके बाद फेडरेशन ने एक्टर पर लगे बैन को हटा लिया है. ये भी पढ़ें:- India at 2047: इम्तियाज अली की फिल्मों में क्यों होता है इतना दर्द? ABP के खास कार्यक्रम में खोला राज
Click here to Read more
.png)