Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खाते में आएगा PF का पूरा पैसा, जानें विड्रॉल पर TDS कटने से बचाने का 3 सबसे आसान तरीका

    2 weeks ago

    1

    0

    EPF Withdrawal TDS Rules: अगर आप नौकरी हैं तो आपका PF जरूर कटता होगा. ये EPFO आपके अपने ही भविष्य की सुरक्षा के लिए होता है. हालांकि, इसे आप अपनी जरूरत के समय में इस्तेमाल भी कर सकते हैं. दिक्कत तो तब आती है जब आप ईपीएफ को ट्रांसफर या विड्रॉ करना चाहते हैं तो टीडीएस कट जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप टीडीएस कटने से कैसे बचा सकते हैं और कैसे पूरा पैसा निकाल सकते हैं. कब कटेगा टीडीएस?1. अगर आपने किसी कंपनी में लगातार 5 साल का काम किया है और आपको अपने ईपीएफ अकाउंट से 50000 रुपये या उससे ज्यादा पैसे की जरूरत है और इसे निकालना है तो उस पर टीडीएस कटेगा. 2. अगर आपने कंपनी में अपना पैन नंबर जमा किया हुआ है तो 10 फीसदी की दर से टीडीएस काटा जाएगा. हालांकि, लगातार 5 साल काम करने के बाद ईपीएफ निकालने पर टीडीएस नहीं काटा जाता है. इसमें अलग-अलग कंपनियों में की गई नौकरी की अवधि भी जोड़ी जाती है, लेकिन इसके लिए ये भी जरूरी है कि आपने अपने पुराने PF खाते को नए खाते में ट्रांसफर करवाए. आपके शहर में 14 और 19 किलो का गैस सिलेंडर का क्या है दाम? जानें आज कितने बढ़े एलपीजी के रेट TDS कटने से कैसे बचाएं?अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलने के बाद अपनी पीएफ राशि निकालने की बजाय उसे नए नियोक्ता के खाते में ट्रांसफर कर देता है, तो उसकी सेवा अवधि लगातार मानी जाती है. इससे भविष्य में 5 साल का नियम पूरा करने में आसानी होती है और टीडीएस से बचा जा सकता है. टीडीएस से छूट के लिए आजमाएं ये ट्रिक-जिन कर्मचारियों की कुल आय कर योग्य सीमा से कम है, वो फॉर्म 121 जमा कर टीडीएस कटने से बच सकते हैं. इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. इनमें घोषणा करने वाले व्यक्ति का पैन नंबर, भुगतान करने वाले का टीएएन नंबर, उम्र का प्रमाण, उस आय या निवेश की जानकारी जिस पर टीडीएस नहीं कटना चाहिए और ब्याज वाली योजनाओं के लिए बैंक खाते की जानकारी शामिल है. फिर बढ़ी लोगों की टेंशन? दिल्ली से पटना तक जानिए आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए रेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के बजट फ्रेंडली मार्केट! कम कीमत में पाएं ट्रेंडी समर आउटफिट्स, जानें टॉप 4 जगहें
    Next Article
    E-Challan का मैसेज आया है तो सावधान! खाली हो सकता है बैंक खाता, सरकार ने बताया क्या न करें

    Related Utility Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment