Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    एक तरफ टूटते साथी, दूसरी तरफ 2029 की चिंता...पृथ्वीराज चव्हान ने क्या कह दिया?

    4 hours from now

    1

    0

    Prithviraj Chavan Interview: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हान के एक बयान ने विपक्षी राजनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत होती है, लेकिन देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस उस भूमिका को प्रभावी ढंग से नहीं निभा पा रही है. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. पृथ्वीराज चव्हान ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया था, जिसका असर चुनावी नतीजों में भी देखने को मिला. उनके मुताबिक कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी और विपक्ष की मजबूती में गठबंधन की अहम भूमिका रही. हालांकि उनका मानना है कि चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन को और मजबूत किया जाना चाहिए था, लेकिन कुछ कमियों के कारण यह प्रयास पूरी तरह सफल नहीं हो सका. चौहान ने कहा कि अगर 2029 में भाजपा को चुनौती देनी है तो समान विचारधारा वाले दलों को फिर से एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने विपक्षी एकता को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में मतभेदों से ऊपर उठकर साझा रणनीति बनानी होगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज:जबरदस्त एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट; 3 जुलाई को मूवी रिलीज होगी
    Next Article
    रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! अब StAR NPS से तुरंत खुलेगा पेंशन खाता, जान लें पूरा तरीका

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment