Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज:जबरदस्त एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट; 3 जुलाई को मूवी रिलीज होगी

    6 hours ago

    1

    0

    आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म अल्फा का टीजर बुधवार को जारी किया गया। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है। टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें 'अल्फा' नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। देखिए टीजर की झलक - फिल्म अल्फा के बारे में जानिए अल्फा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। बॉबी ने आलिया से अनबन की खबरों को अफवाह बताया हाल ही में बॉबी देओल ने अल्फा की शूटिंग के बीच आलिया से अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया था। टीवी शो 'आप की अदालत' में उनसे आलिया से अनबन की खबरों पर सवाल किया गया था, तो एक्टर ने कहा था, "मुझे भी किसी दोस्त ने उस खबर का स्नैपशॉट भेजा था। मैं भी हैरान था। लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं।" आगे बॉबी ने कहा था, “मैंने अभी रणबीर के साथ फिल्म की, फिर मुझे जब पता चला कि मुझे आलिया के साथ एक फिल्म मिली है, तो मैंने सोचा कि ये हो क्या रहा है मेरे साथ, क्योंकि दोनों ही मेरे फेवरेट एक्टर हैं। दोनों के साथ मुझे काम करने को मिल रहा है। ये बहुत अच्छा है। वह कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, कितनी हार्डवर्किंग हैं। कितनी प्रोफेशनल हैं। उन्हें फाइट सीक्वेंस करना हो तो वह बहुत तैयार रहती हैं।” पूरी खबर यहां पढ़ें… अल्फा के बाद पठान 2 के आने की चर्चा इस यूनिवर्स में अल्फा के बाद पठान 2 और टाइगर वर्सेस पठान की भी चर्चा है। पठान 2 को स्पाई यूनिवर्स की 8वीं फिल्म माना जा रहा है, जिसमें शाहरुख खान दिखेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पठान 2 की स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है। वहीं टाइगर वर्सेस पठान में सलमान खान और शाहरुख खान के एक साथ दिखने की चर्चा थी। फिल्म को लेकर MensXP जैसी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सितारों की भारी-भरकम फीस के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म पूरी तरह बंद नहीं हुई है, बल्कि इसे कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Night Of Arson In UK's Belfast After African Immigrant Tries To 'Behead' Man
    Next Article
    एक तरफ टूटते साथी, दूसरी तरफ 2029 की चिंता...पृथ्वीराज चव्हान ने क्या कह दिया?

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment