फालता से TMC उम्मीदवार ने नाम वापस लिया:यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग; बंगाल CM शुभेंदु बोले- ऑप्शन नहीं था, इसलिए चुनाव से भागे
3 weeks ago
पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग से दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जहांगीर ने मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी कघोषणा की। जहांगीर ने अपने बयान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैं फालता का बेटा हूं और चाहता हूं कि यहां शांति बनी रहे और यह तरक्की करे। CM सुवेंदु अधिकारी यहां के लिए स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसीलिए मैं चुनाव से खुद को अलग कर रहा हूं। जहांगीर खान फालता में एक प्रभावशाली और बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते है। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 29 अप्रैल को फालता में वोटिंग हुई थी। इस दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां 21 मई को फिर से वोटिंग के आदेश दिए। रिजल्ट 24 मई को आएगा। पूर्व CM ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने फालता से भाजपा को चुनाव जीतने का चैलेंज दिया था। उन्होंने कहा था- अगर भाजपा दिल्ली से अपने सबसे मजबूत उम्मीदवार भी उतार ले, तो भी वे दस जन्मों में फालता सीट नहीं जीत पाएंगे। अभिषेक बनर्जी अपने खिलाफ FIR रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे दूसरी तरफ, अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उनपर बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ धमकी भरा बयान देने का आरोप है। TMC सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि मामला 21 मई को जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच के सामने सुनवाई के लिए आ सकता है। याचिका में FIR रद्द करने की मांग की गई है।यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार की शिकायत पर दर्ज हुआ। उन्होंने चुनाव नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद 5 मई को बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। बाद में उन्हें साइबर क्राइम शाखा भेजा गया। इसके बाद 15 मई को उत्तर 24 परगना के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। FIR के मुख्य पॉइंट्स… शाह पर अभिषेक बनर्जी के पिछले 4 बयान… 10 अप्रैल 2026: अभिषेक ने शाह के घुसपैठ वाले आरोप पर जवाब देते हुए कहा था- अगर घुसपैठ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है। सीमा सुरक्षा BSF और गृह मंत्रालय के अधीन है, राज्य सरकार के नहीं। 16 अप्रैल 2026: पूर्व मेदिनीपुर के भगवानपुर की रैली में कहा- अमित शाह को चैलेंज करता हूं, अगर दम है तो 4 मई को कोलकाता में रहिएगा। 12 बजे के बाद मुलाकात होगी। 4 मई को पता चलेगा कि आप कितने बड़े गुंडे हैं। खेला तुम लोगों ने शुरू किया है, बाकी TMC करेगी। 25 अप्रैल 2026: चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक ने कहा- अमित शाह मतदाताओं को धमकाने की राजनीति कर रहे हैं। BJP को हार दिख रही है, इसलिए डर का माहौल बनाया जा रहा है।” 2 मई 2026: उन्होंने कहा- अमित शाह और चुनाव आयोग दोनों सुन लें, 4 मई को बंगाल की जनता जवाब देगी। लोकतंत्र को दबाने की हर कोशिश का जवाब मिलेगा।----------- ये खबर भी पढ़ें… ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR:आरोप- चुनाव प्रचार में भड़काऊ भाषण दिए, अमित शाह को लेकर धमकी भरा बयान दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more

.png)
