Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फुटबॉल वर्ल्ड कप आज से:मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच; दूसरे मुकाबले में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक भिड़ेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। भारतीय समयानुसार पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 12:30 बजे से शुरु होगा। दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहले दिन खेलने वाली चारों टीमें ग्रुप- A में मौजूद हैं। मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुआ। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है। मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस। दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी। मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है। साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन। चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। 12 अलग टाइम जोन में मुकाबले मुकाबले भारतीय समानुसार 12 अलग-अलग समय में खेले जाएंगे। 12:30 AM, 1:30 AM, 2:30 AM, 3:30 AM, 4:30 AM, 6:00 AM, 6:30 AM, 7:30 AM, 8:30 AM, 9:30 AM, 9:30 PM और 10:30 PM।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानसून 7 दिनों से एक ही जगह रुका:यूपी में तूफान, 3 मौतें; बिहार में आंधी-बारिश, दिन में अंधेरा छाया; आज 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    8th Pay commission: मुश्किल काम करने वालों को मिलेगी ज्यादा सैलेरी? जानें NFRI के जनरल सेक्रेटरी ने क्या बताया

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment