Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गांगुली बोले-यूसुफ से ममता के लिए सांसदी छोड़ने नहीं कहा:मुझे राजनीति से मतलब नहीं; दावा- बहरामपुर सीट से ममता को लोकसभा भेजने की प्लानिंग

    4 hours ago

    1

    0

    पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने आनंद बाजार पत्रिका की खबर का खंडन किया है। इसमें दावा किया गया था कि ममता बनर्जी ने सौरव से कहा है कि वह बहरामपुर से TMC सांसद यूसुफ पठान को सीट से इस्तीफा देने के लिए मनाएं, ताकि वे यहां से उपचुनाव लड़ सकें। गांगुली ने शनिवार को सभी मीडिया हाउस को लेटर जारी कर कहा कि वे बिना सत्यता जाने खबर पब्लिश ना करें। युसुफ पठान की जुड़ी खबर पब्लिश करने से पहले आरोपों की सत्यता की जांच की जानी चाहिए थी। उन्होंने लेटर में लिखा- 4 जून को अखबार में पब्लिश आर्टिकल में दावा किया गया था कि उन्होंने ममता का मैसेज क्रिकेटर से सांसद बने यूसुफ पठान तक पहुंचाया था। पठान से सांसदी छोड़ने को कहा, ताकि ममता बहरामपुर से उपचुनाव लड़ सकें। खबर में यह भी कहा गया था कि यूसुफ इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे। गांगुली ने लिखा, ‘ये सभी बातें पूरी तरह गलत हैं। ममता ने मुझे कभी भी यूसुफ तक कोई संदेश पहुंचाने के लिए नहीं कहा। न ही मैंने यूसुफ से इस तरह के किसी मैसेज को लेकर कभी संपर्क किया। मुझे राजनीति से कभी मतलब नहीं रहा।’ TMC के लिए सेफ सीट है बहरामपुर ममता अब विधायक भी नहीं, राज्यसभा जाना भी मुश्किल और पार्टी भी टूटी बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ममता को भवानीपुर सीट पर 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इसलिए अब वे विधायक नहीं हैं। उनकी पार्टी टीएमसी ने कुल 294 सीटों में से 58 सीटें जीती हैं। उनके 58 विधायकों ने पार्टी से बगावत करके अलग गुट बना लिया है। बंगाल कोटे से राज्यसभा में फिलहाल कोई सीट भी खाली नहीं है। इस वजह से उनका राज्यसभा जाना भी मुश्किल है। बंगाल में अगले राज्यसभा चुनाव 2029 में होंगे। अगस्त 2029 में बंगाल से राज्यसभा की 6 सीटें खाली होने वाली हैं। पार्टी से निकाले गए नेता संदीपन साहा ने 4 जून को आरोप लगाया था कि पार्टी के भीतर किसी को भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बोलने की इजाजत नहीं थी। TMC की हार के बावजूद, नेताओं को डायमंड हार्बर के सांसद की तारीफ करने का निर्देश दिया गया था। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'Outsiders have it easier than nepo kids': Imtiaz Ali's remark triggers online discussion
    Next Article
    अगले 5 साल में कैंसर नहीं चाहिए तो आज ही छोड़ दें ये 3 आदतें, तीसरी से 50% कम हो जाएगा रिस्क!

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment