गिल के बतौर कप्तान दूसरे सबसे तेज हजार रन:पंत 50 टेस्ट खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर; राहुल आउट थे, अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया
2 hours ago
भारत-अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने पहले दिन 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और ओपनर केएल राहुल ने शतक लगाए। पारी के दौरान गिल टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जबकि ऋषभ पंत 50 टेस्ट मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने। वहीं राहुल 11वें ओवर में कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया और उन्हें 16 रन पर जीवनदान मिला। पहले दिन के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. शुभमन टेस्ट में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान शुभमन ने बतौर कप्तान टेस्ट में एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वे सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। दिग्गज सुनील गावस्कर ने कप्तान के तौर पर सिर्फ 14 पारी में हजार रन का आंकड़ा पार किया। शुभमन ने 15 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। 2. पंत 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना 50वां टेस्ट मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे ज्याद टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (90 टेस्ट) और सैयद किरमानी (88 टेस्ट) हैं। 3. सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर कप्तान अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा। वे अब सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली 20 शतकों के साथ पहले स्थान पर हैं। 4. राहुल बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ बतौर ओपनर अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। वे भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। सुनील गावस्कर (33 शतक) पहले, वीरेंद्र सहवाग (22 शतक) दूसरे और मुरली विजय (10 शतक) तीसरे स्थान पर हैं। 5. राहुल तीसरी बार टेस्ट में 100 रन के स्कोर पर आउट हुए राहुल शनिवार को 100 रन पर आउट हुए। वे अपने टेस्ट करियर में अब तक 3 बार 100 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। सबसे ज्यादा बार 100 के स्कोर पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन हटन हैं, जो 4 बार 100 रन पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के ग्रीम वुड 3 बार के साथ राहुल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यहां से दिन के टॉप-5 मोमेंट्स… 1. राहुल का कैच आउट थे, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया भारतीय पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। जियाउर रहमान शरीफी की पहली गेंद पर राहुल ने कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तान की कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील को अंपायर ने खारिज कर दिया। टीम ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में अल्ट्राएज दिखा कि 16 रन बनाकर खेल रहे राहुल आउट थे। 2. सुदर्शन को 20 रन पर जीवनदान मिला 19वें ओवर में नांगेयालिया खरोटे को 20 रन पर जीवनदान मिला। खरोटे ने ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली। सुदर्शन छोड़ने या खेलने के असमंजस में थे। उन्होंने आखिरी समय पर डिफेंड किया, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप पर गई। वहां तैनात रहमानुल्लाह गुरबाज ने देर से रिएक्ट किया और गेंद उनकी उंगलियों को छूकर निकल गई। 3. शतक लगाकर अगली गेंद पर आउट हुए राहुल राहुल ने पारी के 61वें ओवर में पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। गेंदबाज शरीफी की अगली ही गेंद वह कवर ड्राइव खेलते हुए कैच आउट हुए। एक्स्ट्रा कवर पर खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने बाईं ओर डाइव लगाकर उनका कैच लपका। 4. अब्दुल मलिक ने लगातार 2 नो-बॉल डाली 66वें ओवर में अब्दुल मलिक ने लगातार दो नो-बॉल डाली। ओवर की पांचवी गेंद पर पंत के खिलाफ कैच-बिहाइंड की जोरदार अपील हुई, लेकिन बल्ले का कोई हिस्सा नहीं लगा। इसके बाद बजर बजी और गेंद नो-बॉल निकली। इसकी अगली गेंद पर फिर मलिक ने फिर से नो-बॉल डाली। 5. ऋषभ पंत ने एक ओवर में 3 छक्के जड़े पंत ने एक ही ओवर में 3 छक्के जड़े। 68वें ओवर में अफगान स्पिनर अब्दुल मलिक की पहली गेंद पर पंत ने क्रीज से आगे बढ़कर सीधा छक्का लगाया। चौथी गेंद फुल टॉस थी, जिसे पंत ने काउ कॉर्नर के ऊपर से बाउंड्री के पार भेज दिया। इसकी अगली गेंद पर पंत ने बैकफुट पर जाकर डीप मिड-विकेट के ऊपर से पुल करते हुए ओवर का तीसरा छक्का जड़ा। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दिन 368 रन बनाए:राहुल-गिल के शतक, सुदर्शन-पंत की हाफ सेंचुरी; सलीम को 2 विकेट भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 368 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more

.jpeg)