ग्राहक कब नहीं करते बैंकों पर भरोसा, रिपोर्ट में सामने आया सच, बोले- सिर्फ अच्छे ऑफर नहीं चाहिए
2 weeks ago
ईवाई (EY) की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में ज्यादातर बैंक ग्राहक अपने पर्सनल डाटा को लेकर बैंकों पर भरोसा करते हैं, लेकिन फ्रॉड मामलों के समाधान और ग्राहक सहायता को लेकर भरोसा कमजोर पड़ जाता है. रिपोर्ट में कहा गया कि अब ग्राहक सिर्फ अच्छे ऑफर नहीं बल्कि तेज सेवा, सुरक्षा और पारदर्शिता चाहते हैं. रिपोर्ट के अनुसार 82% ग्राहक बैंकों पर डाटा सुरक्षा को लेकर भरोसा करते हैं, लेकिन केवल 73% लोगों को लगता है कि बैंक फ्रॉड मामलों को प्रभावी तरीके से सुलझाते हैं. वहीं 89% ग्राहक तेज विवाद समाधान और सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसा बैंकिंग अनुभव चाहते हैं.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)