Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गाय या भैंस, किसके दूध से ज्यादा घी निकलता है, जानें

    4 hours from now

    1

    0

    cow-vs-buffalo: अक्सर माना जाता है कि भैंस के दूध में गाय की तुलना में ज्यादा घी निकलता है जबकि गाय का दूध अधिक सुपाच्य (पचने में आसान) होता है. जहानाबाद पशुपालन कार्यालय की पशु चिकित्सक डॉक्टर रानी कुमारी ने इसके पीछे के वैज्ञानिक कारणों को स्पष्ट किया है. डॉक्टर रानी के अनुसार दूध में लगभग 70 प्रतिशत पानी होता है और बाकी हिस्से को सॉलिड पार्ट (ठोस हिस्सा) कहा जाता है. इसी सॉलिड पार्ट में फैट, प्रोटीन, कैल्शियम और लैक्टोज शामिल होते हैं. भैंस और गाय के दूध में मुख्य अंतर इसी फैट की मात्रा का होता है. भैंस का दूध अधिक गाढ़ा होता है. यदि साधारण गाय के दूध में 4 प्रतिशत फैट होता है, तो भैंस के दूध में यह बढ़कर 7 प्रतिशत तक हो जाता है. फैट और सॉलिड पार्ट ज्यादा होने के कारण भैंस के दूध में चिकनाई अधिक होती है, जिससे इससे घी ज्यादा मात्रा में निकलता है. गाय के दूध में सॉलिड पार्ट और फैट का प्रतिशत कम होता है. चिकनाई कम होने के कारण इसका पानी जल्दी सूख जाता है, जिससे इससे खोया (मावा) बेहतर और अधिक मिलता है. फैट कम होने की वजह से ही गाय का दूध हल्का और सुपाच्य होता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के स्नेक मैन सिंटू, 8 साल में 6000 सांपों का रेस्क्यू, कोबरा और रसेल वाइपर से भी नहीं लगता डर, लोगों का सोच बदलना है मकसद
    Next Article
    'Sing Geetham' X reviews OUT

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment