Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Gold-Silver Price Today: आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

    4 weeks ago

    1

    0

    Gold-Silver Price Today: ईरान के खिलाफ अमेरिका के चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बावजूद 16 मई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. डॉलर इंडेक्स में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम 4 प्रतिशत तक टूट गए. MCX पर सोना और चांदी में गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 1.52 प्रतिशत यानी ₹2,478 की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद सोना ₹1,59,500 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया. वहीं चांदी में 4.12 प्रतिशत यानी ₹12,000 की भारी गिरावट आई और इसका भाव ₹2,79,102 तक आ गया. देश के बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट नई दिल्ली24 कैरेट - ₹15,805 प्रति ग्राम22 कैरेट - ₹14,489 प्रति ग्राम18 कैरेट - ₹11,857 प्रति ग्राम मुंबई24 कैरेट - ₹15,79022 कैरेट - ₹14,474 चेन्नई24 कैरेट - ₹16,10722 कैरेट - ₹14,764 कोलकाता24 कैरेट - ₹15,79022 कैरेट - ₹14,474 बेंगलुरु24 कैरेट - ₹15,79022 कैरेट - ₹14,474 पेट्रोल-डीजल, दूध और गैस... ईरान युद्ध के बाद किन-किन चीजों के बढ़ गए दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट आज भारत में चांदी का रेट देश में चांदी की कीमत फिलहाल ₹289.80 प्रति ग्राम और ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम है. शहरों के हिसाब से चांदी के दाम दिल्ली10 ग्राम - ₹2,899100 ग्राम - ₹28,9901 किलो - ₹2,89,900 मुंबई10 ग्राम - ₹2,899100 ग्राम - ₹28,9901 किलो - ₹2,89,900 चेन्नई10 ग्राम - ₹3,049100 ग्राम - ₹30,4901 किलो - ₹3,04,900 हैदराबाद10 gram - ₹3,049100 gram - ₹30,4901 किलो - ₹3,04,900 सोने का आयात अप्रैल में 82% बढ़ा भारत में अप्रैल महीने में सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया. वहीं चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर पहुंच गया. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में सोने का कुल आयात 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा. चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया, जबकि मात्रा के हिसाब से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा. डीजल महंगा होने से सेब के दाम छुएंगे आसमान, वजह ट्रांसपोर्ट नहीं, बल्कि कुछ और है
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG Price Today: कभी भी महंगी हो सकती है गैस, आज क्या है LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपने अपने शहर की कीमतें
    Next Article
    Bank Cheque Clear: बैंक में कितने दिन में क्लियर होता है चेक? इसके लिए क्या हैं RBI के नियम, जान लीजिए

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment