Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG Price Today: कभी भी महंगी हो सकती है गैस, आज क्या है LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपने अपने शहर की कीमतें

    4 weeks ago

    1

    0

    LPG Price Today: देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के बीच अब LPG सिलेंडर के दाम भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. हालांकि, घरेलू यूजर्स के लिए राहत की खबर है कि 16 मई यानी आज शनिवार को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है. इससे मिडिल क्लास परिवारों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन वहीं दूसरी ओर 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.50 हो गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट वालों की चिंता बढ़ गई है. दिल्ली समेत बड़े शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) नई दिल्ली - ₹913.00 कोलकाता - ₹939.00 मुंबई - ₹912.50 चेन्नई - ₹928.50 गुरुग्राम - ₹921.50 नोएडा - ₹910.50 बेंगलुरु - ₹915.50 भुवनेश्वर - ₹939.00 चंडीगढ़ - ₹922.50 हैदराबाद - ₹965.00 जयपुर - ₹916.50 लखनऊ - ₹950.50 पटना - ₹1,002.50 तिरुवनंतपुरम - ₹922.00 कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम) नई दिल्ली - ₹3,071.50 कोलकाता - ₹3,202.00 मुंबई - ₹3,024.00 चेन्नई - ₹3,237.00 गुरुग्राम - ₹3,088.00 नोएडा - ₹3,071.50 बेंगलुरु - ₹3,152.00 भुवनेश्वर - ₹3,238.00 चंडीगढ़ - ₹3,092.50 हैदराबाद - ₹3,315.00 जयपुर - ₹3,099.00 लखनऊ - ₹3,194.00 पटना - ₹3,346.50 तिरुवनंतपुरम - ₹3,106.00 आखिर घरेलू सिलेंडर पर क्यों मिली राहत? बता दें कि मार्च 2026 में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद से अभी तक घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. तेल कंपनियों ने अभी तक घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रखे हैं, ताकि आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े. बैंक में कितने दिन में क्लियर होता है चेक? इसके लिए क्या हैं RBI के नियम, जान लीजिए कमर्शियल सिलेंडर क्यों हुआ महंगा? 16 मई 2026 को तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 993 तक की भारी बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही 5 किलो वाले FTL सिलेंडर के दाम में 261 की बढ़ोतरी की गई है. इसका सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबा, फूड बिजनेस वालों की जेब पर पड़ा है. इसकी वजह से काफी रेस्टोरेंट और ढाबों वालों ने खाने के दाम में भी थोड़ी बढ़ोतरी कर दी है. कई व्यापारियों का तो कहना है कि बढ़ती लागत की वजह से बिजनेस चलाना भी भारी पड़ रहा है. पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन घरेलू सिलेंडर स्थिर अभी शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से आम लोगों की जेब पर असर पड़ा है,लेकिन इस बीच घरेलू सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी न करना आम लोगों के लिए राहत की बात है. आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें वैश्विक संकट का असर भारतीय बाजार पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत के ऊर्जा बाजार पर भी दिखने लगा है. कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोलियम कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. फिलहाल सरकार और तेल कंपनियां घरेलू यूजर्स को राहत देने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी
    Next Article
    Gold-Silver Price Today: आज घटे या बढ़े सोना-चांदी के दाम? जानिए आपके शहर में क्या हैं ताजा कीमतें

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment