Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के कई भागों में बारिश, मौसम हुआ सुहावना:मैदानी इलाकों में आज हीटवेव, कल भारी ओलावृष्टि का अलर्ट; 15 जून तक बारिश

    10 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे पहाड़ों पर पहुंच रहे टूरिस्ट सुहावने मौमस का आनंद उठा रहे है। सराहन में सबसे ज्यादा 30.0 मिमी, पालमपुर में 9.4, रोहड़ू 8.0, मनाली 6.0, कोटखाई 5.2 और जोगेंद्रनगर 1.0 मिमी बारिश हुई। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, आज शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल और हल्की धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने मध्यम ऊंचाई वाले कुछेक भागों में हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों ने गर्मी का अलर्ट दे रखा है। ऊना, बिलासपुर और सोलन जिला के निचले इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी दिया गया है। मैदानी इलाकों के तापमान में इससे एक से दो डिग्री का उछाल आएगा, जबकि पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। कल और परसों भारी ओलावृष्टि IMD के अनुसार- आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। इसका असर 15 जून तक रहेगा। कल और परसों कई भागों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इन जिलों में ओलावृष्टि और तूफान से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 2 को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कल और परसों यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान कई भागों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। राज्य में 15 जून तक मौसम खराब रहेगा। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आएगी और पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना रहेगा। 11 शहरों का पारा 35 डिग्री पार पहुंचा वहीं बीते मंगलवार को दिनभर धूप खिलने से तापमान में उछाल दर्ज किया गया और राज्य के 11 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया । ऊना का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर के नेरी का तापमान 39.1 डिग्री, कांगड़ा का 38.8 डिग्री, मंडी व बिलासपुर का 38 डिग्री पहुंच गया है। अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। आज हीटवेव चलने से कई शहरों का तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य के पर्यटन स्थलों के मौसम का हाल हिमाचल के मैदानी इलाके जरूर तपे है, लेकिन राज्य के मशहूर पर्यटन स्थलों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पहाड़ों पर पहुंचे टूरिस्ट सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं।शिमला का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, मनाली का 27.2 डिग्री और कुफरी 23.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। लाहौल स्पीति के अधिकतर पर्यटन स्थलों पर इन दिनों 5 से 10 डिग्री के बीच पारा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RRB NTPC UG admit card 2026 released for June 13 exam: Direct link to download hall ticket here
    Next Article
    मैंगो लवर्स के लिए खुशखबरी! बिना केमिकल्स 6-8 महीनों के लिए ऐसे स्टोर करें आम का गूदा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment