Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के निगुलसरी-नापथा में 8 घंटे बंद रहेगा NH-5:मानसून से पहले अलर्ट, मरम्मत का काम शुरू होगा; टूरिस्ट-लोकल को एडवाइजरी जारी

    3 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले को जोड़ने वाला शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे-5 30 जुलाई तक आठ घंटे वाहनों के लिए बंद रहेगा। किन्नौर जिला प्रशासन ने मानसून के दौरान भूस्खलन के खतरे को कम करने के लिए निगुलसरी-नाथपा में खतरनाक पत्थरों को हटाने और सड़क मरम्मत का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए 8 जून से 30 जुलाई तक व्यवस्था लागू रहेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशभर से किन्नौर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पहुंचने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सांगला, कल्पा और छितकुल जैसे पर्यटन स्थलों पर रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में दिन के समय किन्नौर की यात्रा पर्यटकों के लिए असुविधाजनक हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि सड़क पूरी तरह बंद नहीं रहेगी। वाहनों पर रोक अस्थायी होगी। पुलिस अधीक्षक (SP) किन्नौर कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, निगुलसरी के पास 316/880 से 317/250 किलोमीटर तक तथा नाथपा में 330/350 से 330/560 किलोमीटर तक यातायात रोका जाएगा। इस समय बंद रहेगा हाईवे एसपी द्वारा जारी आदेशानुसार रोजाना सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। लोगों को जागरूक करने के निर्देश पुलिस प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को यातायात प्रबंधन, जन-जागरूकता और सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है, ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो व किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले सड़क बंद रहने के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। लैंडस्लाइड से NH कई-कई दिन रहता है बंद बता दें कि, निगुलसरी और नाथपा में हर साल मानसून के दौरान भारी लैंडस्लाइड से नेशनल हाईवे कई-कई दिन बंद रहता है। इसे किन्नौर जिला का राज्य के अन्य भागों से संपर्क तक कट जाता है। इसे देखते हुए किन्नौर जिला प्रशासन ने बरसात से पहले ही सड़क को ठीक करने का निर्णय लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMD Issues Rain Alert For 17 States Amid Intense Heatwave Conditions Across India
    Next Article
    चीन ने पाताल से खोज निकाला वो खजाना, सोलर एनर्जी के मामले में गाड़ देगा झंडे, मुंह ताकता रह जाएगा अमेरिका

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment