Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था

    7 hours ago

    1

    0

    हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा 38 साल के थे। उनके 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। भाई रिशिपाल ने बताया कि रविवार सुबह ही पेप्सी शर्मा अपने पैतृक गांव पतला पहुंचे थे। क्योंकि उसको कहीं किसी शो के लिए जाना था। गांव आने के बाद वह अपनी मां के पास रुके और उनसे मुलाकात की। बाद में वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सीने और शरीर में दर्द महसूस हुआ। दर्द की शिकायत के बाद उनके दोस्त उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने जांच कर दवा दी और घर भेज दिया। इसके बाद वो मां के पास बैठकर बातचीत करने लगे। तभी फिर से उन्हें दर्द हुआ और दोबारा अस्पताल जाते वक्त उनकी मौत हो गई। उनका असली नाम यशपाल शर्मा था, लेकिन स्टेज पर पेप्सी शर्मा के नाम से मशहूर हुए। मूलरूप से गाजियाबाद के पतला गांव के रहने वाले थे। हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में स्टेज परफॉर्मेंस के जरिये खास पहचान बनाई। हरियाणा में गोशालाओं में होने वाले रागनी कंपीटिशन में उनकी खास भूमिका रहती थी। उनकी पहचान केवल एक गायक के रूप में ही नहीं बल्कि मंच पर अपने मजाकिया अंदाज और कॉमिक टाइमिंग के लिए भी थी। वे रागिनी कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों को हंसाने और मनोरंजन करने की अनोखी कला रखते थे। मशहूर हरियाणवी स्टेज परफॉर्मर सपना चौधरी के साथ उनके कई कार्यक्रम हुए। एक बार स्टेज पर नागिन डांस में उन्होंने सपना चौधरी को भी हरा दिया था। यह वीडियो एक म्यूजिक कंपनी ने बकायदा रिलीज किया, जिसे 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे। पेप्सी शर्मा के निधन पर हरियाणवी कलाकारों ने गहरा शोक जताया है। सपना चौधरी के साथ रागनी गाते पेप्सी शर्मा के PHOTOS… हरियाणवी लोक कलाकार पेप्सी शर्मा के बारे में जानिए… जज की एक टिप्पणी से पड़ा ‘पेप्सी शर्मा’ नाम यशपाल शर्मा को परिवार और गांव में बचपन से ही प्यार से "पैप्पी" कहकर बुलाया जाता था। उनके भाई के अनुसार करीब 20 साल पहले जब उन्होंने गायकी की दुनिया में कदम रखा था, उसी दौरान एक झगड़े के मामले में उनकी अदालत में पेशी थी। कोर्ट में दूसरी पार्टी के व्यक्ति का नाम "लौकी" था। जब जज ने दोनों के नाम सुने तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पैप्पी से अच्छा नाम "पेप्सी" रख लो और लौकी का नाम बदलकर "चुकंदर" रख दो। इसके बाद यशपाल शर्मा ने अपने नाम के साथ पेप्सी जोड़ लिया और धीरे-धीरे वह पूरे हरियाणा में पेप्सी शर्मा के नाम से मशहूर हो गए। बाद में वह मामला भी समाप्त हो गया था। पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै… से फेमस हुए पेप्सी शर्मा ने हरियाणवी संगीत जगत की प्रसिद्ध कलाकारों के साथ लंबे समय तक काम किया। उन्होंने हरियाणवी डांसर एवं गायिका सपना चौधरी के साथ कई लाइव स्टेज शो किए, जबकि हरियाणवी गायिका राजबाला के साथ भी अनेक रागनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी गायकी का जादू बिखेरा। पेप्सी शर्मा की कई रागिनी खूब पसंद की गई। खासकर पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिख्यै बहुत हिट हुई। इस रागिनी पर सपना चौधरी ने कई स्टेज पर परफॉर्म किया। इस पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी हैरेसमेंट केस, शिल्पा शिंदे के बचाव में उतरीं उपासना:बोलीं- उन्होंने अपनी गलती मान ली है, उन्हें विलेन की तरह पेश न किया जाए
    Next Article
    सिर्फ पीला रंग देखकर खरीद लेते हैं केले? कर रहे ये बड़ी गलती, जानें खरीदने का सही तरीका

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment