Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    फर्जी हैरेसमेंट केस, शिल्पा शिंदे के बचाव में उतरीं उपासना:बोलीं- उन्होंने अपनी गलती मान ली है, उन्हें विलेन की तरह पेश न किया जाए

    3 hours ago

    1

    0

    टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे के हालिया खुलासे के बाद विवाद बढ़ गया है। शिल्पा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर 10 साल पहले फर्जी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, एक्ट्रेस उपासना सिंह शिल्पा के समर्थन में आई हैं। इंडियन एक्सप्रेस से उपासना ने कहा कि शिल्पा से गलती हुई और उन्होंने इसे मान लिया है, इसलिए उन्हें विलेन नहीं बनाना चाहिए। सेट पर मददगार और साफ दिल इंसान हैं शिल्पा उपासना सिंह ने शिल्पा शिंदे के साथ 'मायका' और 'बेटियां अपनी या पराया धन' जैसे शोज में काम किया है। उपासना ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शिल्पा का एक पहलू ऐसा भी है जिस पर कोई बात नहीं कर रहा है। वे सेट पर स्पॉटबॉय, लाइटमैन और मेकअप मैन जैसे जूनियर स्टाफ के लिए हमेशा खड़ी रहती थीं। अगर कोई उनके पास आकर कहता था कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो शिल्पा उसकी मदद जरूर करती थीं। वे बहुत ही दयालु स्वभाव की हैं। मजबूरी और गुस्से में उठाया था गलत कदम उपासना ने कहा कि वे शिल्पा की गलती को सही नहीं ठहरा रही हैं, लेकिन लोगों को उस समय के हालात को भी समझना चाहिए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बार दो लोगों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि लोग गुस्से और फ्रस्ट्रेशन में सीमा पार कर जाते हैं। उस वक्त शिल्पा के पास शायद पैसे नहीं थे, वे शो छोड़ना चाहती थीं और काफी परेशान थीं। जब उन्हें लगा कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है, तब उन्होंने यह कदम उठाया। उपासना ने कहा कि बाद में उसी प्रोड्यूसर ने शिल्पा के साथ दोबारा काम किया, जो दिखाता है कि वे भी समझ गए थे कि यह सब गुस्से में हुआ था। सच स्वीकार करने की हिम्मत की तारीफ होनी चाहिए इंटरव्यू में उपासना ने कहा कि शिल्पा को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने खुद पूरी दुनिया के सामने अपनी गलती स्वीकार की है। अगर वे चुप रहतीं, तो कोई कुछ नहीं कहता। उपासना के मुताबिक, गलती स्वीकार करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि शायद उनमें भी ऐसा सच बोलने का साहस नहीं होता। लोग उनकी गलती पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह से विलेन के रूप में पेश करना गलत है। भारती और हर्ष के शो में किया था खुलासा यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के यूट्यूब चैनल पर शामिल हुईं। वहां उन्होंने स्वीकार किया कि 10 साल पहले उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा केस दर्ज कराया था। शिल्पा ने कहा कि उस समय उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। प्रोड्यूसर्स उन पर एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद वे किसी दूसरे प्रोडक्शन हाउस के साथ काम नहीं कर पातीं। 2016 में मेकर्स पर लगाए थे संगीन आरोप शिल्पा शिंदे ने 2015 में टीवी शो भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। एक साल बाद शिल्पा ने मेकर्स और प्रोड्यूसर के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई और शो छोड़ दिया। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में पॉडकास्ट के दौरान कहा था, "यह बात कोई नहीं जानता। मैं अब सच बोलने से नहीं डरती। मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया था क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। कांट्रैक्ट के विवाद को सुलझाने के लिए मैंने ऐसा किया और बाद में सेटलमेंट करके मैं उस स्थिति से बाहर आ गई।" शिल्पा ने आगे दावा किया कि वे खुद लॉ बैकग्राउंड से आती हैं और पुलिस का कहना था कि अगर एफआईआर दर्ज करानी है, तो गंभीर आरोप लिखने ही होंगे। ये खबर भी पढ़ें शिल्पा शिंदे पर सीएम फडणवीस से कानूनी कार्रवाई की मांग:प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए; शिल्पा का पोस्ट- 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक हालिया खुलासे पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिल्पा ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में माना था कि उन्होंने टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट (यौन उत्पीड़न) के झूठे आरोप लगाए थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    દેશ છોડીને નેપાળ ભાગવાની ફિરાકમાં હતો TMCનો 'પુષ્પા'! બોર્ડર પાસેથી STFએ કરી ધરપકડ
    Next Article
    हरियाणवी कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन:38 की उम्र में दिल का दौरा पड़ा; स्टेज पर नागिन डांस में सपना चौधरी को हराया था

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment