Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IMA में पिपिंग सेरेमनी, कंधों पर सजे सितारे:कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम पग', राष्ट्रपति मुर्मू ने ली सलामी, विशाल को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर

    8 hours ago

    1

    0

    देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) में 158वीं पासिंग आउट परेड (पीओपी) संपन्न होने के बाद अब पिपिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। इस समारोह में परिजन और सैन्य अधिकारी नव-नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें औपचारिक रूप से भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी बनने की बधाई दे रहे हैं। परेड में कुल 515 अधिकारी कैडेट्स ने प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में कदम रखा। इनमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट्स शामिल हैं। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे। समीक्षा अधिकारी के रूप में राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया, कैडेट्स की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर तथा अन्य पदक प्रदान किए। इसके बाद कैडेट्स ने चेटवुड भवन के सामने स्थित ऐतिहासिक 'अंतिम पग' को पार किया। इस रेखा को पार करते ही उनका कैडेट जीवन समाप्त हो गया और वे भारतीय सेना के कमीशंड अधिकारी बन गए। अंतिम पग के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। पासिंग आउट परेड की PHOTOS… पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी का 7वीं बार फ्रांस दौरा:G7 समिट में शामिल होंगे, ट्रम्प से मुलाकात हो सकती है; पेरिस भी जाएंगे
    Next Article
    5 साल से मिल रहा 18.5 फीसदी रिटर्न, 10000 की एसआईपी से बन गए 1 करोड़ रुपये, पैसा छापने की मशीन हैं ये स्‍कीम्‍स

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment